{"_id":"5916facf4f1c1b8518850d65","slug":"is-it-true-that-you-need-to-avoid-white-rice-to-lose-your-fat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चावल खाने से डरते हैं तो पढ़ लें ये फैक्ट, दूर हो जाएंगे सारे भ्रम","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
चावल खाने से डरते हैं तो पढ़ लें ये फैक्ट, दूर हो जाएंगे सारे भ्रम
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Sun, 14 May 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
चावल
अपने वजन और सेहत को ध्यान में रखते हुए ऐसा लगता है मानों लोगों ने अपनी खाने की प्लेट से सफेद चीजों को बिल्कुल ही हटा दिया है। अब उनकी डाइट में वाइट ब्रेड की जगह ब्राउन ब्रेड और सफेद चावलों की जगह ब्राउन चावलों ने ले ली हैं।
ये सब देखकर एक बार तो मन में ख्याल आता हैं कि क्या इतने सालों से हमारे खाने का चुनाव गलत था? क्या हमारा वजन न घटने के पीछे सिर्फ सफेद रंग के चावल ही मुख्य वजह है? इसके बाद हम बुझे मन से इस सोच में डूब जाते हैं कि क्या अपनी सेहत को बनाए रखने के लिए हमें स्वादहीन ब्राउन राइज का ही सहारा लेना होगा। आइए जानिए क्या है पूरा सच।

Trending Videos
सफेद चावल, ब्राउन राइस
ब्राउन राइस में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। बता दें कि जिस वक्त फसलों से ब्राउन राइस निकाले जाते हैं उनकी सिर्फ बाहरी परत को ही हटाया जाता है। इसके बाद जब इन्हें पॉलिश किया जाता है तो ये सफेद चावल बनते है।
अगर हम दोनों चावलों के पौष्टिक मूल्यों की तुलना करें तो सफेद चावलों की तुलना में भूरे रंग के चावलों में मैंगनीज,लोहे और फास्फोरस दोगुनी मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही ब्राउन राइस में सफेद चावलों की तुलना में विटामिन बी 3 तीन गुना और विटामिन बी 6 दस गुना ज्यादा होता है।

ब्राउन राइस
बता दें कि भूरे रंग के चावल पोषण मूल्यों के आधार पर सफेद चावलों से बेहतर होते हैं। इतना ही नहीं सफेद चावलों में भूरे चावलों की तुलना में फाइबर की मात्रा भी कम होती है। कहा जाता है कि सफेद चावलों में प्रचूर मात्रा में कार्बोहाइडेट होते है जो कि हमारे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ा देते हैं। जो लोग आपना वजन घटाने का प्रयास कर रहे होते है उनके लिए तो ये उनका दुश्मन है। सफेद चावल पाचने में देरी करते हैं।
वजन कम करने करने के लिए चावाल को रखें दूर
सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, यदि आप अपने खान-पान पर ध्यान देकर अपना वजन कम करने की सोच रहे हैं तो आपको लंबे समय तक सफेद चावलों को खुद से दूर रखना होगा। उनके मुताबिक कभी-कभी आप सफेद चावलों का स्वाद ले सकते हैं। ऐसा करने से आपको अपना डाइट फॉलो करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। साथ ही यह आपके वजन घटाने के रास्तें में भी बाधा नहीं बनेगा।
ब्राउन राइस और वाइट राइस
सफेद चावल खाने के बाद आपको लंबे समय तक कुछ खाने की इच्छा नहीं होती है जिसकी वजह से हम बार-बार कुछ खाने से बच जाते है। बावजूद इसके अगर फिटनेस और हेल्थ की बात की जाए तो कहा जा सकता है कि सफेद चावलों की तुलना में हमारी सेहत के लिए ब्राउन राइज ही अच्छा विकल्प है।