{"_id":"479ef011470ae2c2e890bba073d172f1","slug":"how-to-keep-fresh-fruits-and-vegetables-longer","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल और सब्जियां ताजा बनाए रखने के पांच आसान उपाय","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
फल और सब्जियां ताजा बनाए रखने के पांच आसान उपाय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 01 Aug 2013 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार से सब्जियां और फल हम लाते तो हैं लेकिन फ्रिज में भी इन्हें कई दिनों तक चलाना मुश्किल हो जाता है। जहां फलों और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं वहीं खराब होने पर इन्हें फेंकना यकीनन आपको तकलीफ देता होगा।
आइए जानें ऐसे पांच उपाय, जो फलों और सब्जियों को कई दिनों तक ताजा रखने में मददगार हो सकते हैं।
गुनगुने पानी में धोएं ये फल
रस भरे फल जैसे स्ट्राबेरी, रसभरी या जामुन आदि आमतौर पर दो से तीन दिनों ही फ्रिज में खराब होने लगते हैं लेकिन अगर इन्हें स्टोर करने के पहले आप गर्म पानी में धोकर पोछ लें और पानी निथर जाने पर फ्रिज में स्टोर करें तो ये कुछ और दिन चल सकते हैं।
ऐसे बचाएं टमाटर
टमाटर फ्रिज के भीतर तीन से चार दिन के बाद ही खराब होने लगते हैं। इन्हें स्टोर करने का अच्छा तरीका है कि आप इन्हें फ्रिज में रखने के बजाय कमरे के तापमान पर रखें। जिस जगह पर सीधे धूप या पानी सीधे न आता हो, वहां कटोरे में कागज बिछाकर फिर टमाटर रखें। इससे टमाटर कम से कम एक सप्ताह तक नहीं सड़ेंगे।
विज्ञापन
साग और पत्तेदार सब्जियां
हरे पत्तेदार साग को खराब होने से बचाना बड़ा काम है। इन्हें अगर आप डंठल से तोड़कर, साफ करके अखबार में रैप कर आधे घंटे छोड़ देंगे और फिर प्लास्टिक बैग में डालकर फ्रिज में रखेंगे तो इनकी उम्र बढ़ जाएगी।
सलाद पत्ता
अगर फ्रिज में रखे-रखे सलाद पत्ता मुरझा गया है तो सलाद में इस्तेमाल करने से पहले इसे पांच मिनट ठंडे बर्फ के पानी में रखें और फिर धोकर इनका इस्तेमाल करें।
केला
आमतौर पर धारणा है कि केले को फ्रिज में रखने से वे तेजी से खराब होते हैं लेकिन अगर आप इन्हें एयरटाइट प्लास्टिक बैग में पैक करके फ्रिज में रखेंगे तो ये न तो अधिक पकेंगे और न ही जल्दी खराब होंगे।