फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   home remedies for food poisoning in wedding season

शादियों में खूब खाकर पछता रहे हैं तो अपनाएं ये उपाय

Thu, 13 Dec 2012 10:10 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 13 Dec 2012 10:10 AM IST
विज्ञापन
home remedies for food poisoning in wedding season
कभी किसी के घर शादी की दावत तो किसी के रिसेप्शन की पार्टी, लगन के इस सीजन में आए दिन डिनर या लंच का प्रोग्राम कहीं न कहीं बन ही जाता है। ऐसे में पार्टी में हेवी, स्पाइसी या ऑयली डाइट आपके पेट के लिए खतरनाक साबित हो जाती है। कई बार डाइट की गड़बड़ी आपको फूड पॉयजनिंग का शिकार बना सकती है।
विज्ञापन


तो चलिए, हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें अपनाने के बाद पेट की गड़बड़ी या फूड पॉयजनिंग की स्थिति में आपको राहत हो सकती है।

अदरक

अदरक न सिर्फ खाने को लज्जत देता है बल्कि पेट के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। अगर आपके घर में सूखे अदरक का पाउडर यानी सोंठ पाउडर है तो इसे छाछ में मिलाकर दिन में तीन से चार बार लें। दिक्कत अधिक है तो अदरक के रस में कुछ बूंद शहद की मिलाएं और इसे सिरप की तरह एक-एक चम्मच दिन मे तीन बार लें। पेट में जलन और दर्द से निजात दिलाने में कारगर उपाय है।
विज्ञापन


नींबू
नींबू के रस में मौजूद एसिड फूड पॉयजनिंग के बैक्टीरिया को तुरंत खत्म करने में सहायक है। एक चम्मच में नींबू का रस और एक चुटकी शक्कर लें और इसे दिन में दो से तीन बार लें। चाहें तो आधा चम्मच नींबू के रस में आधा चम्मच अदरक का रस और एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाकर लें। चाय में नींबू का रस डजालकर पीने से भी पेट को आराम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुलसी
तुलसी के बहुतेरे फायदों में से एक फायदा यह भी है कि पेट में होने वाले संक्रमण की तुरंत रोकथाम में यह मददगार है। तुलसी के पत्तों से रस निकालकर उसमें शहद मिलाएं और इस मिश्रण को कुछ-कुछ अंतराल पर लें। फूड पॉयजनिंग से तुरंत आराम के लिए 5-6 तुलसी पत्तों को बारीक काट लें। इसमें एक चौथाई चम्मच नमक, काली मिर्च पाउडर और तीन चम्मच दही मिलाएं और दिन में चार बार लें।   

जीरा और मेथी दाना
जीरा और मेथी दाने के सेवन से भी पेट की जलन में राहत मिलती है। आधा चम्मच जीरा भुनें, उसमें आधा चम्मच मेथी दाना मिलाकर पाउडर बनाएं। फिर इस पाउडर में चार चम्मच दही मिलाएं। इसे दिन में तीन बार लें।

कच्चा पपीता
कच्चा पपीता फूड पॉयजनिंग में बहुत आराम मिलता है। एक कच्चा पपीता छीलकर काट लें। इसमें तीन कप पानी मिलाएं और 10 मिनट तक उबालें और फिर पानी निथारकर दिन में एक बार लें।


केला
केले में पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है। फूड पॉयजनिंग से होने वाली कमजौरी तो दूर होती ही है, साथ ही यह बहुत सुपाच्य भी है। एक केले में सेब डालकर इसका शेक बना लें या मैश करके खाएं। जल्द आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed