फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   healthy diet for women womens day special

महिलाओं को फिट रखने के लिए जरूरी है ये डाइट

Thu, 07 Mar 2013 04:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 07 Mar 2013 04:01 PM IST
विज्ञापन
healthy diet for women womens day special

वुमेन्स डे तो सिर्फ एक बहाना है पर क्या आपने कभी अपने घर में मां, बहन या बीवी, जो आपकी जरूरतों का हर वक्त ख्याल रखती हैं, की सेहत पर गौर किया है?

विज्ञापन


महिला कामकाजी हो या गृहिणी, वह पूरे परिवार की देखभाल पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती है लेकिन अक्सर इन जिम्मेदारियों को निभाते-निभाते वह अपनी ही सेहत के साथ सबसे ज्यादा लापरवाही करती है। जबकि अगर किसी परिवार की महिला सेहत को लेकर जागरूक है तो उसका पूरा परिवार सेहतमंद रहेगा।
विज्ञापन

 
डॉक्टरों का मानना है चूंकि महिलाएं प्रजनन और अन्य शारीरिक श्रम जैसी गतिविधियां अधिक करती हैं इसलिए उन्हें पोषण की जरूरत बहुत अधिक है। आइए जानें कि महिलाओं की फिटनेस और सेहत के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लो फैट वाली दही
लो फैट वाली दही में कैल्शियम और प्रोटीन अधिक मात्रा में है। कई शोधों में यह तथ्य माना गया है कि लो फैट दही खाने से महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर, बेवेल सिंड्रोम, पाचन संबंधी दिक्कतों और ओस्टियोपोरोसिस जैसे रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। साथ ही यह पेट में अल्सर व वैजाइनल संक्रमण के रिस्क को कम करता है।
 
मछली
मछली में मौजूद फैटी एसिड- ओमेगा 3 महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है। कई बार कांट्रासेप्टिव पिल्स के साइड एफेक्ट से महिलाओं में होने वाली ब्लड क्लॉटिंग की समस्या से बचाव के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है।

इसके अलावा इसके सेवन से हाइपरटेंशन, अवसाद, जोड़ों में दर्द, गठिया, दिल के रोग और प्रजनन संबंधी समस्याओं से भी बचाव होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी मछली का सेवन बहुत फायदेमंद है। गर्भावस्था के दौरान तो मछली का सेवन सप्ताह में दो से तीन बार करना चाहिए।
 
बीन्स
बीन्स में फैट्स और कोलेस्ट्रॉल कम होता है और यह फाइबर व प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। मेनोपॉज के दौर में इसका सेवन महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है। यह महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर और दिल के रोगों से दूर रखता है। सप्ताह में तीन से चार बार बीन्स का सेवन महिलाओं के लिए जरूरी है।
 
गाय का घी
रिफाइंड ऑयल के इस दौर में घरों में गाय का घी मिलना तो बहुत मुश्किल है लेकिन अगर गुंजाइश हो तो महिलाओं की डाइट में गाय का घी जरूर रखें। गाय के घी में सीएलए यानी कॉन्जुलेटेड लिनोलेक एसिड अच्छी मात्रा में होता है जो महिलाओँ को विभिन्न प्रकार के संक्रमणों और मोटापे से दूर रखता है।
 
पपीता
पपीता पोटैशियम और विटामिन सी का भरपूर स्रोत है जो महिलाओं को ब्लड प्रेशर से दूर रखता है। साथ ही यह गॉल ब्लैडर संबंधी परेशानियों से दूर रखता है। हां, गर्भवती महिलाओं को पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए।

 
टमाटर
डाइट में टमाटर का सेवन महिलाओं के लिए बेहद आवश्यक है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट- लाइकोपीन महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के खतरे से दूर रखता है। साथ ही इसके नियमित सेवन से महिलाएं लंबे समय तक युवा दिखती हैं।
 
पालक

भोजन में पालक महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। कम से कम सप्ताह में दो से तीन बार डाइट में तो पालक लेना ही चाहिए। यह फोलेट का अच्छा स्रोत है जो गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी है। साथ ही, यह कोलोन कैंसर, दिल के रोग और डिमेंशिया जैसे मानसिक रोग से भी उन्हें दूर रखता है। पालक के सेवन से त्वचा पर झुर्रियां कम होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed