फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   health benefits of peanuts

सर्दियों में मूंगफली के फायदे ही फायदे

Wed, 12 Dec 2012 11:06 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 12 Dec 2012 11:06 AM IST
विज्ञापन
health benefits of peanuts
सर्दियों में मूंगफली खाकर टाइमपास करने का समय भले ही आज आपके पास न बचा हो पर इससे मूंगफली का मजा कम तो नहीं होगा। और अगर आप मूंगफली के फायदों के बारे में सोचेंगे तो इसका मजा दोगुना हो जाएगा।
विज्ञापन


इसे ऐसे ही सस्ता बादाम नहीं कहते, इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन्स, मिनिरल्स आदि तत्व इसे बेहद फायदेमंद बनाते हैं। यकीनन इसके गुणों को जानने के बाद आप कम से कम इस सर्दियों में मूंगफली से टाइमपास करने का टाइम तो निकाल ही लेंगे।
विज्ञापन


एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर
मूंगफली में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो एक बेहतरीन एंटीऑक्सिडेंट है। यह तनाव को कम करता है और त्वचा को खूबसूरत बनाता है। तो सर्दियों में तनावमुक्त और दमकती त्वचा के लिए मूंगफली जरूर खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भावस्था में फायदेमंद
गर्भवती महिलाओं के लिए मूंगफली का सेवन और भी फायदेमंद है। इसमें फोलेट नामक तत्व अच्छी मात्रा में होता है जो शरीर में कोशिकाओं के विभाजन में मदद करता है। साथ ही फोलेट गर्भ के भीतर शिशु को मस्तिष्क संबंधी समस्याओं से भी दूर रखता है।

प्रोटीन से भरपूर

मूंगफली में प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में होता है जो शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में न सिर्फ बच्चों को मूंगफली खिलाना बहुत फायदेमंद है बल्कि बॉडी बिल्डिंग के शौकीन युवाओं के लिए भी यह फायदेमंद है।

अवसाद से दिलाए निजात
मूंगफली में ट्राइटोफन नामक अमीनो एसिड मौजूद होता है जो मस्तिष्क में सेरोटोनिन के उत्पादन में मदद करता है। जो लोग अवसाद में होते हैं उनके लिए मूंगफली का सेवन बहुत फायदेमंद है।

विटामिन बी का स्रोत
मूंगफली में विटामिन बी3 अच्छी मात्रा में होता है जो याददाश्त और दिमाग के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।


100 ग्राम मूंगफली में कितना कुछ
100 ग्राम मूंगफली के भीतर ये तत्व मौजूद होते हैं: प्रोटीन- 25.3 ग्राम, नमी- 3 ग्राम, फैट्स- 40.1 ग्राम, मिनिरल्स- 2.4 ग्राम, फाइबर- 3.1 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट- 26.1 ग्राम, ऊर्जा- 567 कैलोरी, कैल्शियम - 90 मिलीग्राम, फॉस्फोरस- 350 मिलीग्राम, ऑयरन-2.5 मिलीग्राम, कैरोटीन- 37 मिलीग्राम, थाइमाइन- 0.90 मिलीग्राम, फोलिक एसिड- 20 मिलीग्राम।

बरतें सावधानी

वैसे तो मूंगफली का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन कुछ मामलों में इनके सेवन को लेकर थोड़ी सावधानियां बरतनी भी जरूरी हैं। जैसे-
- एक साथ बहुत अधिक मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इनमें ऊर्जा अधिक होती है।
- अगर आपको मूंगफली की एलर्जी है तो इसे कतई न खाएं।
- नमक या तली मूंगफली दिल व बीपी के मरीजों को नहीं खानी चाहिए।
- बहुत अधिक मूंगफली खाने से शरीर में पित्त की मात्रा अधिक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed