फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   harmful effects of deodorants and perfume

डियो या परफ्यूम अधिक लगाते हैं तो जानें ये नुकसान

Thu, 06 Nov 2014 02:57 PM IST
Updated Thu, 06 Nov 2014 02:57 PM IST
विज्ञापन
harmful effects of deodorants and perfume

पसीने की बदबू से राहत के लिए अगर आप अक्सर डियोडोरेंट या परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं तो इस जानकारी के बाद आप इनसे दूरी बना ही लेंगे।

विज्ञापन


डेली मेल में प्रकाशित खबर की मानें तो पसीने की दुर्गंध दूर करने के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले परफ्यूम व डियोडोरेंट न केवल पसीने के ग्लैंड को प्रभावित करते हैं बल्कि शरीर की टॉक्सिफिकेशन की प्राकृतिक प्रक्रिया को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन


अलग-अलग अध्ययनों के आधार पर शोध में माना गया है कि शरीर से पसीना निकलना बहुत अधिक जरूरी है और डियो इसमें अवरोध पैदा कर सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को जन्म देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों जरूरी है पसीना

harmful effects of deodorants and perfume

शोधकर्ताओं ने माना है कि जब हमें पसीना आता है तो शरीर का तापमान सामान्य होता है और शरीर को प्राकृतिक तौर पर ठंडक मिलती है। पसीना आने का मतलब यह भी है कि शरीर में मौजूद ग्लैंड अच्छी तरह काम करते हैं।

हमारे शरीर में कई बार मेट्ल्स अधिक हो जाते हैं जो पसीने के रास्ते डीटॉक्सिफाई होते हैं। लॉफबोरो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का मानना है कि अगर आपको पसीना नहीं आएगा तो आधे घंटे शारीरिक श्रम करने के बाद आपके शरीर का तापमान बहुत अधिक हो सकता है।

उन्होंने माना कि पसीना कम करने के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले खुशबूदार उत्पाद पसीने की स्वाभाविक प्रक्रिया में बाधा पहुंचाते हैं जिससे शरीर में आर्सेनिक, कैडमियम, लीड और मरकरी जैसे तत्व इकट्ठा हो सकते हैं।

डीयो और परफ्यूम के और भी हैं नुकसान

harmful effects of deodorants and perfume

अगर आप सोचते हैं कि पसीने की दुर्गंध को दूर करने के लिए डियो लगाना बहुत जरूरी है तो जान लें कि परफ्यूम पसीने की महक को अधिक दुर्गंधित कर देते हैं।

चूंकि ये पसीना निकलने की प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं इसलिए अंदर रहने वाला पसीना और भी अधिक दुर्गंधित होता है और पसीने की बदबू की समस्या और भी बढ़ जाती है।

पसीना शरीर में तब निकलता है जब हम तनाव, डर घबराहट या सेक्स की इच्छा से प्रभावित होते हैं। कसरत के दौरान शरीर में सेक्स हार्मोन बढ़ते हैं इसलिए पसीना अधिक निकलता है। ऐसे में पसीने की दुर्गंध से छुटकारे के लिए डियो का इस्तेमाल कामेच्छा को भी प्रभावित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed