{"_id":"612eb082-bbcf-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"friends-and-family-help-to-recover-from-breast-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार और दोस्त भी हैं ब्रेस्ट कैंसर की दवा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
परिवार और दोस्त भी हैं ब्रेस्ट कैंसर की दवा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 13 May 2013 06:46 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के एक केयर सेंटर में की गई रिसर्च के मुताबिक ब्रेस्ट कैंसर के जिन मरीजों को परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलता है, वह दर्द और रोग से जुड़े दूसरे लक्षणों का ज्यादा बेहतरी से सामना कर पाते हैं।
विज्ञापन
ब्रेस्ट कैंसर रिसर्च एंड ट्रीटमेंट में प्रकाशित इस नए अध्ययन में ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों ने खुद भी माना है कि अपने दोस्तों और घनिष्ठों के साथ अच्छा वक्त बिताने पर उन्हें बीमारी से काफी राहत महसूस होती है।
विज्ञापन
कैंसर परमानेन्टे डिविजन ऑफ रिसर्च के स्टाफ साइंटिस्ट और प्रमुख शोधकर्ता एच क्रोएंके कहती हैं, ‘इस शोध के नतीजे साबित करते हैं कि सामाजिक सहयोग शारीरिक समस्याओं से राहत दिलाने में काफी मददगार होता है।'
विज्ञापन
वह यह भी कहती हैं, 'अक्सर इसके नतीजे काफी हैरान करने वाले होते हैं। खासतौर पर ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों के लिए सामाजिक संबंध मधुर होना काफी लाभदायक है।