फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   five tips for fruits intake

फलों से पूरा फायदा चाहिए तो इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 18 Mar 2013 05:48 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 18 Mar 2013 05:48 PM IST
विज्ञापन
five tips for fruits intake

आपकी डाइट में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए फलों से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता है। आप कौन से फल कब खाते हैं, कितनी मात्रा में खाते हैं जैसी कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखेंगे तो फलों के सेवन से आपको भरपूर फायदा मिलेगा। लाइफस्टाइल मैनेजमेंट और न्यूट्रिशन कंसल्टेंट गीतू अमरनानी से जानिए फलों से जुड़े ये अहम पहलू।

विज्ञापन


डाइट में लें कितने फल
वैसे तो फल जितने भी खाएं सेहत के लिए अच्छा ही है पर सेहतमंद डाइट के लिए दिन में अलग-अलग रंग के कम से कम चार फल जरूर खाएं। जैसे संतरा, सेब, अंगूर और केला। विभिन्न रंगों के फलों में अलग-अलग तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को मजबूत बनाते हैं और रोगों से लड़ने की क्षमता देते हैं।
विज्ञापन


रात में खाएं ये फल

आमतौर पर लोग रात में फल खाने से हिचकिचाते हैं लेकिन फाइबर की अधिकता वाले फल जैसे पपीता, चीकू, अमरूद आदि का सेवन रात में भी फायदेमंद है। ये शरीर के डायजेशन को ठीक रखने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में इन फलों से करें परहेज
रात में पानी की अधिकता वाले फलों से बचना चाहिए। तरबूज, अंगूर, संतरा जैसे फल जिनमें फ्लूएड अधिक होता है, खाने के बाद बार-बार युरीन की समस्या होती है।

फलों की टाइमिंग भी जरूरी
डाइट में अगर फलों को स्मार्टनेस के साथ शामिल करेंगे तो इनका फायदा अधिक होगा। फलों को खाने का सबसे अच्छा वक्त है कि आप इन्हें नाश्ते या खाने के बीच में खाएं या फिर दोपहर के खाने और रात के खाने के बीच में खाएं। इससे आप कुछ हेल्दी तो लेंगे ही, साथ ही इधर-उधर की चीजों को खाने की इच्छा भी कम होगी।


गर्मियों में जरूर खाएं
इस सीजन में तरबूज, खरबूज, अंगूर, सेब जैसे फल खाना बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और आप गर्मियों में सेहत से संबंधित छोटी-छोटी समस्याओं से दूर रहते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed