{"_id":"5c4b6170-8e37-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"five-facts-about-myths-related-to-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध से जुड़े आपके कई भ्रम दूर करेंगे ये 5 फैक्ट्स","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
दूध से जुड़े आपके कई भ्रम दूर करेंगे ये 5 फैक्ट्स
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Mon, 18 Mar 2013 02:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मछली खाने के बाद दूध मत पीना' या 'बैंगन के साथ दूध पियोगे तो हेल्थ को नुकसान होगा।' दूध के सेवन को लेकर ऐसी कई धारणाएं आप अपने घरों में बचपन से सुनते आ रहे होंगे, लेकिन वैज्ञानिक नजरिये से ये कितनी खरी हैं, इस पर क्या आपने कभी गौर किया है?
विज्ञापन
मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर में कंसल्टिंग न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. वंदना माथुर से जानिए दूध से जुड़े ऐसे ही कई मिथक और तथ्यों के बारे में।
विज्ञापन
मछली के साथ पी सकते हैं दूध
भोजन में मछली के साथ दूध का सेवन सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है इस बात का अब तक कोई वैज्ञानिक आधार नहीं मिला है। कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि इससे फूड प्वाइजनिंग या विटिलिगो नामक चर्मरोग हो सकता है पर असलियत यह है कि हमारे पास इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।
विज्ञापन
मसालों के साथ भी हो सकता है इस्तेमाल
कई जगहों पर खाने में नमक या मसाले के साथ दूध के इस्तेमाल को सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता रहा है लेकिन तमाम एशियाई देशों के साथ ही हमारे देश के कई राज्यों में भोजन बनाते वक्त मसाले में दूध मिलाया जाता रहा है जो गलत नहीं है। जानकारों के अनुसार दूध में ऐसा कोई तत्व नहीं है जो नमक (सोडियम) के साथ रिएक्ट करे और आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाए।
दूध से नहीं है दमा या मुंहासों का संबंध
हालांकि दूध से एलर्जी रखने वाले बच्चों में भविष्य में दमा की आशंका ज्यादा रहती है, लेकिन फिर भी इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है कि डेयरी उत्पादों का प्रयोग करने से दमा होता ही हो। विज्ञान से ऐसे भी कोई प्रमाण नहीं मिले हैं कि दूध का मुहांसों से कोई संबंध हो। दूध तो विटामिन ए और डी का स्रोत है, जो त्वचा को खूबसूरत बनाने में मददगार होता है।
कब हो सकता है हानिकारक
दूध से नुकसान अक्सर दो स्थिति में हो सकता है- या तो आपको डाइजेशन से संबंधित कोई समस्या हो या फिर लैक्टो-एलर्जी यानी दूध या डेयरी उत्पाद की एलर्जी। वहीँ लिवर से संबंधित किसी रोगी के लिए भी दूध फायदेमंद नहीं होता, लेकिन दूध से चर्मरोग या कोई दूसरी समस्या हो, एलोपैथी इस बात को सिरे से नकारती है।
कंप्लीट फूड है दूध
दूध से हमें केवल कैलिशयम ही नहीं बल्कि प्रोटीन, विटामिन ए, डी, बी 12 और मैग्नीश्यिम जैसे तत्व भी मिलते हैं, इसलिए यह एक कंप्लीट फूड है। तो जनाब, अब दूध के सेवन को लेकर किसी भ्रम में न पड़ें और दूध को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।