{"_id":"d932a61ab58b259926d930b53b7e93fc","slug":"exercise-helps-in-kidney-disease-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनी के मरीजों के लिए काम का है यह उपाय","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
किडनी के मरीजों के लिए काम का है यह उपाय
दुनिया 360/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 19 Nov 2014 07:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप किडनी की बीमारी से परेशान हैं, तो हफ्ते में तीन दिन एक्सरसाइज से आपकी किडनी की कार्यप्रणाली में सुधार आ सकता है और हृदयगति भी तेजी से सामान्य हो सकती है।
विज्ञापन
लंदन के एक शोध में यह बात कही गई है। इस अध्ययन में 20 मॉडरेट और एडवांस किडनी डिजीज वाले मरीजों को शामिल किया गया। इनमें से आधे लोगों को एक साल तक हफ्ते में तीन दिन के लिए एक्सरसाइज प्रोग्राम में शामिल किया गया, जबकि अन्य का इलाज सामान्य तौर पर चलता रहा।
विज्ञापन
अध्ययन के अंत में इन दोनों समूह के मरीजों के दिल की सेहत की तुलना की गई। 12 महीने बाद पाया गया कि जो समूह एक्सरसाइज कर रहा था, उसके सदस्यों की किडनी की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर थी।
विज्ञापन
सामान्य की अपेक्षा इन मरीजों का वजन 6 किलोग्राम कम था और उनकी धमनियों में जकड़न भी कम थी। ये एक रेंडम कंट्रोल ट्रायल था। किसी इलाज का असर जानने के लिए इस तरह के अध्ययन कारगर माने जाते हैं।
अगर बात करें क्रोनिक किडनी डिजीज की, तो उनमें खराब हो रही किडनी की गति को धीमा करने का ही विकल्प होता है, लेकिन अन्य किडनी रोग की स्थितियों में जीवन शैली में सुधार लाकर स्वास्थ्य बेहतर रखा जा सकता है।
सर्दी से बचाव ही सबसे बेहतर उपाय है। बॉडी में इन दिनों ड्राईनेस ज्यादा हो जाता है। इसलिए त्वचा में नमी को बनाए रखें और खानपान का विशेष ध्यान दें। अस्थमा के मरीज उपचार बीच में न छोड़ें। ज्यादा कपड़े पहनकर न सोएं। इससे भी परेशानी होती है।
डाइट में हेल्दी फूड और अधिक तरल पदार्थ लें। धूल और ठंड भी इन्फेक्शन का एक बड़ा कारण्ा होती है। मुंह और नाक ढंककर रखने से बैक्टीरिया और सर्द हवा आपको बीमार नहीं कर पाएंगे।