फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   excitement in brain boost heart health

दिमाग की उत्तेजना से दिल को फायदा

Thu, 21 Aug 2014 01:25 PM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
excitement in brain boost heart health

दिमाग़ के एक हिस्से की उत्तेजना दिल के लिए फायदेमंद हो सकती है।

विज्ञापन


'प्रोसीडिंग्स ऑफ़ द नेशनल एकेडमी ऑफ़ साइंस' में प्रकाशित इस रिसर्च पेपर के अनुसार दिमाग़ का जो हिस्सा शरीर की गतिविधियों को नियंत्रित करता है, उसके उत्तेजित होने से दिल का दौरा पड़ने के बाद मरीज़ की हालत सुधर सकती है।

अध्ययन में चूहे के दिमाग़ पर तेज़ रोशनी डाली गई। ये चूहे उन जानवरों की तुलना में तेजी से दौड़ने लगे जिन पर यह प्रयोग नहीं आज़माया गया था।

'द स्ट्रोक एसोसिएशन' ने कहा है कि रिसर्च से दिलचस्प नतीजे निकले हैं। देखा गया है कि दिल के दौरे से लोगों की याद्दाश्त चली जाती है, उनकी गतिविधियों और बातचीत करने की क्षमता पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन


ख़ून के थक्के से दिमाग़ की कोशिकाओं को ऑक्सीजन और शुगर की आपूर्ति बंद हो जाती है और वे कोशिकाएँ नष्ट होने लगती हैं। स्ट्रोक होने की सूरत में नुक़सान कम हो इसके लिए जल्द से जल्द इलाज ज़रूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ मेडिसिन की रिसर्च टीम ने जानवरों पर परीक्षण करके इस बात का पता लगाने की कोशिश की कि क्या दिमाग़ को उत्तेजित करने से उनके दिल में कोई सुधार आता है या नहीं।

शोधकर्ताओं को ये विश्वास है कि उत्तेजना से होने वाला असर इस बात पर निर्भर करेगा कि दौरा पड़ने के बाद दिमाग़ में कितने अंदरूनी बदलाव होते हैं। उन्होंने मस्तिष्क की कोशिकाओं को जोड़ने वाले तरल पदार्थ का स्तर बढ़ा हुआ पाया।


रिसर्च टीम के लीडर प्रोफेसर गैरी स्टीनबर्ग ने कहा है कि दिल का दौरा पड़ने की स्थिति में मरीज के दिमाग की कोशिकाओं को बचाने के लिए दवा का चुनाव एक चुनौती था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed