फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Effects of Sleeping positions on health

सोने के तरीके से भी तय होती है सेहत, कहीं हो न जाएं ये बीमारियां

Tue, 26 Jan 2016 08:40 AM IST
Updated Tue, 26 Jan 2016 08:40 AM IST
विज्ञापन
Effects of Sleeping positions on health

हमारे सोने के तरीके से हमारे व्यक्तित्व के बारे में तो कई बातें पता चलती ही हैं, साथ ही इनका हमारी सेहत से भी गहरा रिश्ता है। डेलीमेल की खबर के मुताबिक हमारे सोने के तरीके से सेहत पर अच्छे और बुरे असर पड़ते हैं।

विज्ञापन


अगर बाईं तरफ करवट लेकर सोते हैं तो इसका फायदा उन लोगों को मिलता है जिन्हें अक्सर सीने में जलन होती है। जब वे बाईं तरफ करवट लेकर सोते हैं तो अंदरूनी अंग सिधाई में आ जाते हैं जिससे पेट से लीक होने वाला वो एसिड कम लीक होता है जो दरअसल सीने में जलन पैदा करने के लिए जिम्मेदार होता है।
विज्ञापन


लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। तुर्की के एक विश्वविद्यालय में हुए शोध में सामने आया था कि जो लोग बाईं तरफ करवट लेकर सोते हैं, उन्हें ज्यादा डरावने सपने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीठ के बल सोना

Effects of Sleeping positions on health

पीठ के बल सोने वालों को भी सेहत से जुड़े कुछ नुकसान तो कुछ फायदे होते हैं। जैसे कि अगर कमर में दर्द है तो पीठ के बल, सिर और घुटनों के नीचे तकिए का सहारा लेकर सोने से आराम मिलता है। इसके लिए रीढ़ की हड्डी सीधी रख कर ही सोना चाहिए।

कॉस्मेटिक सर्जन डॉ गोजेस एनसन बताते हैं कि पीठ के बल सोने से चेहरा भी खूबसूरत रहता है क्योंकि ऐसे में चेहरा घंटो तक दबता नहीं और झुर्रियां या दाग नहीं पड़ते। जबकि चेहरा नीचे या दबा कर सोने से पसीना आता है जो चेहरे के छेदों को बंद कर देता है।

इसका नुकसान कई शोधों में यह बताया गया है कि पीठ के बल सोने से खर्राटे ज्यादा आते हैं। ऐसे में कई बार ऐसी स्थिति हो जाती है कि 10 सेकेंड के लिए सांस ही नहीं ले पाते जो उक्त रक्तचाप, डायबटीज, तनाव जैसी बीमारियां पैदा कर सकता है।

भ्रूण की तरह सोने की मुद्रा

Effects of Sleeping positions on health

भ्रूण की तरह सोने की मुद्रा भी फायदेमंद होती है क्योंकि ऐसे में आप रात में कभी भी आराम से करवट बदल सकते हैं, रीढ़ पर जोर नहीं पड़ता। ऐसे सोने वाले लोग सुबह उठाकर ज्याद तरोताजा महसूस करते हैं।

इसका नुकसान यह है कि अगर गर्दन में दर्द है तो ऐसे सोने से दर्द बढ़ सकता है। इसलिए बेहतर रहता है अगर गर्दन के नीचे तकिया लगाकर सोएं जिससे गर्दन और रीढ़ सिधाई में रहें।

दाईं तरफ करवट लेकर सोना

Effects of Sleeping positions on health

दाईं तरफ करवट लेकर सोने से उक्त रक्तचाप की समस्या दूर हो सकती है। क्योंकि इससे दिल को, जोकि बाईं तरफ होता है, उसे चेस्ट कैविटी में ज्यादा जगह मिल पाती है। ब्लड प्रेशर ठीक बना रहता है तो दिल की बीमारियां भी नहीं होतीं।

शोधकर्ता ये भी कहते हैं कि दाईं तरफ सोने से दिमाग की गंदगी भी साफ होती है।

वहीं, नुकसान गर्भवती महिलाओं के लिए जरूर हैं। दाईं तरफ सोने से जन्म के वक्त मृत बच्चे पैदा होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा न्यूजीलैंड के एक शोध में सामने आया था। कारण ये होता है कि बच्चे तक खून सही मात्रा में पहुंच नहीं पाता।

पेट के बल सोना

Effects of Sleeping positions on health
पेट के बल सोने की मुद्रा को वैज्ञानिक सबसे आरामदायक बताते हैं। इसका ये फायदा होता है कि पाचन सही रहता है। हॉन्ग कॉन्ग की एक यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ तो कहते हैं कि इस मुद्रा में ज्यादा अच्छे सपने आते हैं।

इसका नुकसान ये है कि एक तरफ कई घंटों तक सिर घुमा कर सोने से गर्दन की मांस पेशियां अकड़ने लगती हैं। इससे सिर दर्द होता है, कंधे जकड़ जाते हैं और दर्द करते हैं। अगर कमरदर्द है तो ऐसे सोने से वो भी बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed