फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   ebola preventive vaccination is successful

अब जल्द मिलेगा इबोला से बचाव का टीका, पढ़िए पूरी खबर

Wed, 07 Jan 2015 01:16 PM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
ebola preventive vaccination is successful

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में वैज्ञानिकों ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को एक नई इबोला वैक्सीन से प्रतिरक्षित (इम्यूनाइज़) करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पिछले साल सितंबर में एक और इबोला वैक्सीन का परीक्षण शहर में हुआ था। नए परीक्षण में 18-50 साल के 72 नौजवान स्वयंसेवक शामिल हैं।

जॉनसन एंड जॉनसन की जैनसेन फ़ार्मास्यूटिकल कंपनी की ओर से विकसित वैक्सीन के बंदरों पर हुए शुरुआती परीक्षणों में इसने इबोला के ख़िलाफ़ पूरी सुरक्षा दी।

ऑक्सफोर्ड के स्वयंसेवक यह वैक्सीन लेने वाले पहले इंसान हैं।

ऑक्सफोर्ड वैक्सीन समूह के डॉक्टर मैथ्यू स्नैप ने कहा, "हमारा लक्ष्य सभी प्रतिभागियों का एक महीने में प्रतिरक्षित करना है। मुख्य लक्ष्य वैक्सीन की सुरक्षा ख़ाके को समझना है।"
विज्ञापन


वैक्सीन का प्रतिरक्षण एंटीबॉडीज़ और टी सेल दोनों पैदा करता है- जिन्हें एक साल के समय में नापा जाएगा।

इबोला संक्रमण फैलने के बाद से वैक्सीन खोजे जाने का अभियान काफ़ी रफ़्तार पकड़ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed