फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जायकेदार डिश बनाकर गर्मियों में लें आम का मजा, फटाफट बनाएं आम और मिंट की खीर

Sat, 01 Jun 2019 01:56 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 01 Jun 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
easy and quick recipes of eggless mango mousse and mango mint kheer
- फोटो : pixabay

गर्मी के मौसम में कुछ खाने की इच्छा कम ही होती है लेकिन सामने इस मौसम का फल 'आम' आ जाए तो खुद को रोक पाना किसी के लिए भी मुश्किल होगा। फलों का राजा आम तपिश भरे मौसम में अमृत से कम नहीं होता। विटामिन ए, कॉपर, आयरन और पोटैशियम से भरपूर इस फल को अगर जायकेदार डिश में बदल दिया जाए तो स्वाद लेने का मजा ही कुछ और होगा। तो आज हम आपको एक नहीं बल्कि आम से झटपट बनने वाली दो रेसिपी की विधि बताने जा रहे हैं। 


 
easy and quick recipes of eggless mango mousse and mango mint kheer
आम और मिंट की खीर सामग्री: 
-पके हुए आम
-1 कप दूध
-चावल 1 बड़ा चम्मच
-चीनी 1 कप
-इलाइची का पावडर
- पुदिने के पत्ते
विधि:
-पैन में दूध गर्म करें। 
-अब इसमें चावल डालें। 
-जब यह पक जाए तो इसमें इलाइची का पावडर, पुदिने के पत्ते और चीनी मिलकर धीमी आंच पर पकाएं। 

 
easy and quick recipes of eggless mango mousse and mango mint kheer
 एगलेस मैंगो मूज सामग्री:
-2 कप आम का गूदा
-1 कप क्रीम (ठंडी) 
-1/8 इलायची पाउडर
-1 टी स्पून जिलेटिन
-2 टी स्पून नींबू का रस
-¾ कप चीनी
-1/2 कप पानी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
easy and quick recipes of eggless mango mousse and mango mint kheer
एगलेस मैंगो मूज बनाने की विधि:
-एक पैन में आम का गूदा, आधा कप चीनी और इलायची पाउडर को मिलाकर हल्की आंच पर पकाएं।
-आधा कप पानी में जिलेटिन डिप करके छोड़ दें। थोड़ी देर बाद मिक्स कढ़ी जिलेटिन को मिक्सचर में मिलाएं।
-तैयार किए मिश्रण को गैस से उतारें और ठंडा होने के लिए रख दें। साथ ही इसमें नींबू का रस मिलाएं।
-इसके बाद तैयार करे मिक्सचर को ग्लास में डालकर उसके ऊपर क्रीम डालें।
-आखिर में गार्निशिंग के लिए आम के पीस का इस्तेमाल कर ठंडा करके सर्व करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed