फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Drinking Water On An Empty Stomach Help To Lose Weight, Right Or Wrong

वेट लॉस के लिए खाली पेट पानी पीना कितना सही, यहां जानिए

Sat, 25 Feb 2017 12:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
Drinking Water On An Empty Stomach Help To Lose Weight, Right Or Wrong
- फोटो : Getty Images

वजन कम करने के लिए कई जादुई डाइट प्लान को फॉलो करने की सलाह दी जाती है लेकिन ये कितने कारगर हैं इसके बारे में कोई नहीं कह सकता। इसी डाइट प्लान में से एक सलाह ये भी दी जाती है कि वजन कम करने के लिए खाली पेट पानी पीना बेहद कारगर है जानिए इस बात में कितनी सच्चाई है।

विज्ञापन


वर्जिनिया टेक के शोधकर्ताओं ने इस विषय पर शोध किया। इसमें उन्होंने लोगों का 2 ग्रुप बनाया गया। दोनों ग्रुप को लो कैलोरी डाइट प्लान फॉलो करने की हिदायत की गई। लेकिन केवल एक ग्रुप को हर बार खाना खाने से पहले आधा लीटर पानी पीने को दिया गया। 
विज्ञापन


12 हफ्ते के बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि जो ग्रुप खाली पेट पानी पीता था वो दूसरे ग्रुप के मुकाबले 44 प्रतिशत ज्यादा तेजी से वजन कम कर पाया।

हर कोई कर सकता है इस ट्रिक से अधिक वजन का खात्मा

Drinking Water On An Empty Stomach Help To Lose Weight, Right Or Wrong

शोधकर्ताओं ने इस रिसर्च पर एक थ्योरी भी दी कि जो लोग खाने खाने से पहले खाली पेट पानी पीते हैं वो वजन कम करने में ज्यादा सक्षम होते है। साथ ही उन्हें भूख भी कम लगती है। खाली पेट पानी पीने से आप कम मात्रा में खाना खा पाते हैं और इससे आप कम कैलोरी लेते हैं जो जल्दी वजन कम करने में मददगार होता है। 

इसके अलावा इस विषय पर एक और रिसर्च कैलिफोर्निया के ऑकलैंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने किया। उन्होंने मोटी महिलाओं पर पानी पीने के परिणाम पर शोध किया। इस शोध में पाया गया कि जितना ज्यादा मोटी महिलाएं पानी पीती हैं उनके मोटापे पर उसका उतना ही असर पड़ता है।

 इससे शरीर में मौजूद फैट की मात्रा भी कम होती है। इस ट्रिक से कोई भी इंसान वजन कम कर सकता है और स्वस्थ जीवन जी सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed