फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   drinking cold water bad for your health

गर्मियों में कूल-कूल रहने के लिए पीते हैं ठंडा पानी तो संभल जाएं

Thu, 11 May 2017 02:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Thu, 11 May 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
drinking cold water bad for your health
ठंडा पानी

दिन पर दिन गर्मी अपने असली रूप में आ रही है और ऐसे में हम सभी कूल- कूल रहने के लिए ठंडा- ठंडा पानी पीते है। ठंडा पानी पीने के बाद शरीर को राहत तो जरूर मिलती है, लेकिन आने वाले समय में हमारे सुकून को छीन लेती है। जी हां ठंडा पानी पीने से भले ही हमें कुछ समय के लिए राहत मिल जाएं, लेकिन बाद में इसके नुकसान उठाने पड़ते हैं।  जानिए क्यों नहीं पीना चाहिए ठंडा पानी

विज्ञापन


- अगर आपको पेट की समस्या रहती है और ऐसे में भी आप ठंडा पानी पीते है तो इससे आपकी पाचन प्रक्रिया में बिगड़ सकती है। ठंडा पानी पीने से नसें सिकुड जाती हैं और पाचन क्रिया काफी धीमी हो जाती है। जिसके कारण आपको पेट संबंधी कई समस्या हो सकती है। अच्छा होगा कि आप आज से ही ठंड पानी पीना बंद कर दें।
विज्ञापन


- ठंडा पानी से सबसे ज्यादा नुकसान हमारे दिल को होता है। ठंडा पानी वेगस तंत्रिका को प्रभावित करता है, जिससे दिल की गति कम हो जाती है।
 

drinking cold water bad for your health
ठंडा पानी

-ये तो आम बात है कि पानी जितना ज्यादा ठंडा होगा, गला उतनी जल्दी और ज्यादा खराब होगा। ठंडा पानी पीने से श्वसन तंत्र में म्युकोसा नाम की सुरक्षात्मक परत संकुलित हो जाती है, जिसके कारण गला खराब हो जाता है। एक बार गला खराब होने के बाद कई दिनों तक इसकी परेशानी बनी रहती है। 

- इतना ही नहीं ठंडा पानी खाने के पोषक तत्वों को खत्म कर देता है। अगर खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीते है तो यह ओर भी ज्यादा नुकसानदायक होता है। व्यक्ति के शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है और ठंडा चीज पीने से उसे शरीर के तापमान के बराबर लाने में शरीर की काफी ऊर्जा खर्च होती है। वहीं जो लोग खाने के बाद ठंडा पानी नहीं पीते है वे लोग उसी ऊर्जा का उपयोग भोजन को पचाने में करते हैं।

- जिस तरह ठंड से चीजें जम जाती है। उसी तरह अधिक ठंडा पानी शरीर में चीजों को सख्त बना देता है। जिस वजह से अक्सर कब्ज की शिकायत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed