फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   diabetes misconceptions in India

डायबिटीज के मरीजों को अक्सर होते हैं ये 3 भ्रम

Fri, 14 Nov 2014 11:31 AM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
diabetes misconceptions in India

बदलती जीवनशैली की बड़ी समस्याओं में से एक डायबिटीज अब किसी खास आयु वर्ग तक सीमित नहीं है। डायबिटिज का खतरा बच्चे से लेकर बूढ़े तक, हर आयु के लोगों के लिए अब आम है।

विज्ञापन


ऐसे में इस रोग को नियंत्रित करने के लिए जरूरी है कि इससे जुड़े सभी पहलू की जानकारी हमें हो। विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर जानिए, डायबिटीज से जुड़ी ऐसी प्रचलित धारणाओं के बारे में जो अक्सर डायबिटिक मरीजों का भ्रम होती हैं।
विज्ञापन


हाल में हुए 'लाइफस्पैन डी- मिथ 2014' नामक शोध के दौरान 16 शहरों में रहने वाले 5,065 लोगों पर किए गए शोध में डायबिटीज से जुड़ी ये चौंकाने वाली बातें पता चली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाय‌बिटीज का दिल से संबंध

diabetes misconceptions in India

शोध में पाया गया कि 50 प्रतिशत रोगियों को यह पता ही नहीं है कि डायबिटीज के कारण दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है जबकि 63 प्रतिशत मरीज खुद दिल की बीमारियों के रिस्क पर हैं।

डायबिटीज शरीर के लिए किन समस्याओं का सबब हो सकता है इसके बारे में भी लोगों को कम जानकारी है। शोध के अनुसार, 80 प्रतिशत डाय‌बिटिक मरीज कार्डियोमेटाबोलिक बीमारियों के निशाने पर हैं जबकि 50 प्रतिशत लोग जानते ही नहीं हैं ‌कि इस रोग के कारण उन्हें हृदय रोग का खतरा होता है।

डायबिटीज और सेक्स लाइफ से जुड़े भ्रम

diabetes misconceptions in India

शोध में दूसरी चौंकाने वाली बात पता चली जो डायबिटीज और सेक्स लाइफ से संबंधित है। शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि करीब 69 प्रतिशत डायबिटिक मरीज जानते ही नहीं हैं कि इस रोग का प्रभाव उनकी सेक्स लाइफ पर पड़ सकता है।

शोध में पाया गया कि हमारे देश में 60 प्रतिशत डायबिटिक रोगी ऑटोनोमिक नर्वस सिस्टम डिस्फंक्शन से ग्रसित हैं जबकि 69 प्रतिशत लोगों को पता ही नहीं है कि इस रोग से उन्हें सेक्स समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

शोधकर्ताओं ने माना है कि इस अद्ययन में डायबिटीज के बारे में लोगों में जानकारी का आभाव बेहद चौकाने वाली बात है।

क्या खाएं और क्या न खाएं

diabetes misconceptions in India

डायबिटीज के दौरान क्या खाएं और क्या न खाएं, इसे लेकर भी लोगों में काफी भ्रम हैं। शोध में पाया गया कि अधिकतर डायबिटिक मरीज मानते हैं कि गुड़, फलों के जूस और शहद का सेवन उनके लिए नुकसानदायक नहीं होता है।

शोध के अनुसार, 29 प्रतिशत डायबिटिक शहद और गुड़ का सेवन करते हैं जबकि 41 प्रतिशत मानते हैं कि इसका सेवन उनके लिए फायदेमंद हैं।

वहीं 33 प्रतिशत डायबिटिक रोगी मानते हैं कि फलों का जूस उनके लिए फायदेमंद हैं और इस आधार पर वे रोज जूस का सेवन करते हैं।

वहीं 40 प्रतिशत लोग मानते हैं कि करेला और मेथी के सेवन से डायबिटीज ठीक हो सकता है जबकि असलियत में इसके सेवन से इस स्थिति को नियंत्रित करने में ही मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed