फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   dengu infection prevention by good mosquitoes

डेंगू के मच्छरों को फैलने से रोकेगा यह आसान तरीका

Fri, 26 Sep 2014 03:42 PM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
dengu infection prevention by good mosquitoes

ब्राज़ील के वैज्ञानिकों ने रियो डी जेनेरो में हज़ारों ऐसे मच्छरों को छोड़ा है, जो डेंगू को रोकने में सहायक वूल्बाचिया बैक्टीरिया से संक्रमित हैं।

विज्ञापन


कोशिकाओं में पाए जाने वाला वूल्बाचिया इंसानों को संक्रमित नहीं करता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि प्रजनन से ऐसे मच्छरों की संख्या बढेगी, जो डेंगू के मामलों को कम करेगी।
विज्ञापन


यह पहल ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम और इंडोनेशिया में चलाई जा रही परियोजना का हिस्सा है।

डेंगू के मच्छरों को संक्रमित करेंगे ये मच्छर

dengu infection prevention by good mosquitoes

ब्राज़ील के शोध संस्थान फ़िओक्रूज़ के वैज्ञानिक और ब्राज़ील में इस अभियान के प्रमुख लुसियानो मोरेइरा ने बताया कि यह परियोजना 2012 में शुरू की गई।

उन्होंने कहा, ''हमारी टीमें रियो के आसपास के चार प्रभावित इलाक़ों का हफ़्ते में एक बार दौरा करती थीं। एक विशेष जाल में मच्छरों को पकड़कर उनका विश्लेषण किया जाता था।''

उन्होंने बताया कि चार महीनों तक हर महीने 10 हज़ार मच्छर छोड़े जाएंगे। रियो के उत्तर में स्थित ट्यूबिकांगा से इसकी शुरूआत होगी।

वूल्बाचिया नाम का यह बैक्टीरिया 60 फ़ीसद कीट-पतंगों में पाया जाता है। यह डेंगू फैलाने वाले एडीज एजिप्टी नाम के मच्छर के लिए टीके की तरह काम करता है। यह उसके शरीर में डेंगू विषाणु के और बनने पर रोक लगाता है।

ऑस्ट्रेलिया में औसतन 10 हफ़्ते में ऐसे मच्छर छोड़े जाते हैं। वूल्बाचिया पर अध्ययन सबसे पहले 2008 में ऑस्ट्रेलिया के यूनिवर्सिटी ऑफ़ मोनाश में शुरू हुआ था।

ब्राज़ील में 20 साल तक शांत रहने के बाद डेंगू 1981 में उभर आया था। पिछले 30 साल में इसके 70 लाख मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed