फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   delicious bottle gourd lauki ka halwa recipe

घर पर ही झटपट बनाएं बिल्कुल बाजार जैसा लौकी का हलवा

Thu, 22 Nov 2018 06:45 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
delicious bottle gourd lauki ka halwa recipe
lauki ka halwa - फोटो : instagram
लौकी की सब्जी बहुत खाई होगी और इसे खाने के फायदे भी बहुत जानते होंगे। इसमें भी कोई शक वाली बात नहीं है कि घर में जिस भी दिन लौकी की सब्जी बनती है बच्चों का तो मानो मुंह ही उतर जाता है। लौकी का नाम सुनते ही युवा ऐसे करते हैं जैसे ये कभी खाई ही न जाती है लेकिन यह बात भूल जाते है कि यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है। प्रोटीन, विटामिन और लवण से भरपूर लौकी में कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम पोटेशियम और जिंक जैसे तत्व पाएं जाते है।
विज्ञापन


अगर आपके बच्चे खाने में आना-कानी करते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे बच्चों को किस तरह लौकी खिलाए, जिससे वो बार बार इसे बनाने की जिद करेंगे। आज हम आपको बता रहे हैं लौकी का हल्वा बनाने की रेसिपी, जो खाने में टेस्टी तो होगा ही साथ ही हेल्दी भी। जानिए लौकी का हलवा बनाने की विधि के बारें में।
विज्ञापन
Trending Videos

लौकी हलवा बनाने के लिए सामग्री
-1 कद्दूकस की हुई लौकी  -3 कप फुलक्रीम दूध
-1 कप चीनी  -4 टेबलस्पून मावा
-1 टीस्पून इलायची पाउडर  -10 ग्राम मुनक्का
-10 ग्राम काजू  -10 ग्राम बादाम
-10 ग्राम पिस्ता
गार्निश के लिए
-5 ग्राम पिस्ता  -5 ग्राम बादाम 
विज्ञापन

ऐसे बनाएं लौकी का हलवा
लौकी का हल्वा बनाने के लिए सबसे पहले भारी तलीवाले पैन में थोड़ा सा घी डालकर गर्म करें। अब इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक इसका पानी सूख न जाए। इसके बाद इसमें दूध डालें। अब इसे लौकी के नर्म होने तक मंदी आंच पर पकाएं। ध्यान रखें इसे लगातार चलाती रहे जिससे की ये तले से लगे नहीं। लगभग 15 से 20 मिनट बाद इसमें शक्कर डालें। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब इसमें कद्दूकस किया हुआ खोया, मुनक्का, इलायची पाउडर, काजू और बादाम डालकर पांच मिनट तक पकाएं। अब इसे काजू, पिस्ता और बादाम से सजाकर गर्म गर्म सर्व करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed