फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Deepika Ranveer Wedding: Know what was the dinner menu of Deepika Ranveer wedding

Deepveer wedding: मेहमानों के लिए भारत से मंगवाई गई ये ड्रिंक, डिनर मेन्यू में ये चीजें रहीं शामिल

Thu, 15 Nov 2018 06:23 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
Deepika Ranveer Wedding: Know what was the dinner menu of Deepika Ranveer wedding
इटली के लोम्बार्डी लेक में कोमो में हुई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी

14 नवंबर को इटली के लोम्बार्डी लेक में कोमो में हुई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी हर किसी के लिए रोमांच का विषय रही। इटली की खूबसूरत वादियों के बीच सात फेरे लेने के बाद बाजीराव और उनकी मस्तानी अब ऑफिशियली हसबैंड वाइफ बन गए हैं। ऐसे में दीपवीर के फैंस जरूर जानना चाहते होंगे कि इतनी रॉयल शादी में आखिर मेहमानों के लिए खाने में क्या परोसा गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- DeepVeer ki Shadi: सोनम होंगी ननद तो अर्जुन कपूर से होगा ये रिश्ता, कुछ ऐसा होगा दीपिका का ससुराल

विज्ञापन

Deepika Ranveer Wedding: Know what was the dinner menu of Deepika Ranveer wedding
मेहमानों को वेलकम ड्रिंक के तौर पर फिल्टर्ड कॉफी परोसी गई

14 नवंबर को शादी की कुछ फोटोज के साथ एक वीडियो भी लीक हुआ, जिसमें फूलों से सजी खाने की टेबल और वहां की साज-सज्जा दिखाई दे रही थी। इसके अलावा बॉलीवुड पेपराजी मानव मंगलानी के एक इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार मेहमानों को वेलकम ड्रिंक के तौर पर फिल्टर्ड कॉफी परोसी गई थी। मानव मंगलानी की माने तो फिल्टर कॉफी दीपिका को बेहद पसंद है। यही वजह है कि इसे खासतौर पर इस भव्य समारोह में मेहमानों को परोसने के लिए बैंगलोर से मंगाया गया था।  



 

विज्ञापन

Deepika Ranveer Wedding: Know what was the dinner menu of Deepika Ranveer wedding
शादी में पुरन पोली, रस्सम जैसे खास व्यंजनों को शामिल किया गया

बात अगर खाने की करें तो दीपिका पादुकोण साउथ इंडियन हैं इसलिए उनकी शादी में मेहमानों के स्वागत के लिए साउथ इंडियन कुजिन को खासतौर से शामिल किया गया था। मैंगलुरु से होने की वजह से दीपिका की शादी में शोभा बढ़ाने आए मेहमानों के लिए मैंंगलुरु खाना ही परोसा गया। खाने में खास तौर पर पुरन पोली, रस्सम जैसे खास व्यंजनों को शामिल किया गया। इस खाने को बनाने के लिए कर्नाटक से खास तौर पर शेफ बुलाए गए।

विज्ञापन

Deepika Ranveer Wedding: Know what was the dinner menu of Deepika Ranveer wedding
खाना परोसने वाला स्टाफ इटैलियन था
खबरों की मानें तो शादी में पहुंचे मेहमानों को खाना दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार केले के पत्ते में परोसा गया था। खास बात यह थी कि मेहमानों को खाना परोसने वाला स्टाफ इटैलियन था, लेकिन सभी लोग दक्षिण भारतीय पहनावे में नजर आ रहे थे। 

 

Deepika Ranveer Wedding: Know what was the dinner menu of Deepika Ranveer wedding
खाना परोसने वाले लोगों को खाना परोसने की भारतीय कला की ट्रेनिंग पहले ही दे दी गई थी
दीपिका की शादी में खाना परोसने वाले लोगों को दक्षिण भारतीय बोलचाल से लेकर खाना परोसने की भारतीय कला की ट्रेनिंग पहले ही दे दी गई थी। ताकि वहां आए मेहमानों को किसी तरह की कोई कमी न खले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed