फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   crispy bread cheese rolls recipe

इस हफ्ते बच्चों को बनाकर खिलाएं टेस्टी एंड क्रिस्पी ब्रेड चीज बॉल्स, जानें रेसिपी

Sun, 19 May 2019 02:44 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 19 May 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
crispy bread cheese rolls recipe
cheese balls

बच्चे जब देखो कुछ नया खाने की डिमांड करते हैं। तो क्यों न इस हफ्ते अपने बच्चों क्रिस्पी चीज बॉल्स बनाकर सरप्राइज दिया जाए। एक बार इसे खाने के बाद आप और आपके बच्चे पकोड़े खाना भूल जाएंगे। साथ ही इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है। अगली स्लाइड में जानें इसे बनाने का आसान तरीका...

विज्ञापन

crispy bread cheese rolls recipe
cheese ball recipe - फोटो : foodtippr.com
सामग्री
-मोजरेला चीज- 1 कप
-उबले और मैश किए हुए आलू- 1-2 आलू
-स्वीट कॉर्न- ½ कप
-अरारोट- 1 चम्मच
-काली मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच
-चाट मसाला- ½ छोटा चम्मच
-नमक- स्वादानुसार
-मैदा पेस्ट- 3 बड़ा चम्मच
-ब्रेड क्रम्ब्स- 1 कप
-तेल
विज्ञापन
विज्ञापन

crispy bread cheese rolls recipe
cheese ball recipe - फोटो : foodtippr.com
क्रिस्पी चीज बॉल्स बनाने की विधि

-सबसे पहले एक कटोरे में मोजरेला चीज, स्वीच कॉर्न, एक चम्मच अरारोट, आलू, चाट मसाला, काली मीर्च और नमक को डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।
-अब इस मिश्रण में से कुछ हिस्सा लेकर नींबू के आकार में गोल कर लें और फिर इसकी अरारोट के साथ कोटिंग करें।
-इसके बाद इसे मैदे के पेस्ट में डिप करके ब्रेड क्रम्ब्स से कोटिंग करें।
-इस प्रक्रिया को सारे मिश्रण के साथ दोहराएं और तैयार हुई बॉल्स को 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।
-अब कढ़ाई में तेल गर्म करने रख दें। तेल के गर्म होने के बाद उसमें बॉल्स डालें और इसे धीमी आंच में सुनहरी भूरे रंग के होने तक फ्राई करें।
-एक प्लेट में टिशू पेपर लगा लें, जिसमें आप ये बॉल्स निकाले। टिशू पेपर बॉल्स का एक्सट्रा तेल सोख लेगा। अब अपने बच्चों को गर्मागर्म कॉर्न चीज बॉल्स सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed