{"_id":"7df1e7ae9fbebb302f478b3e8bc8bb9a","slug":"couch-or-carpet-can-increase-risk-of-hypothyroid","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं आपका सोफा न बना दे आपको थायरॉइड का मरीज","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
कहीं आपका सोफा न बना दे आपको थायरॉइड का मरीज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 01 Aug 2013 07:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में रखा सोफा, कार्पेट, पर्दे, कागज के सामान से लेकर महिलाएं जिन प्रसाधनों का इस्तेमाल करती हैं, इनके फायदे रोजमर्रा में आपको कितने भी हों लेकिन इनसे सेहत को एक बड़ा खतरा भी है। हाल में एक शोध में पाया गया है कि इन चीजों के फैब्रिक में विशेष प्रकार के रसायनों का इस्तेमाल होता है जिसकी वजह से ये महिलाओं में हाइपोथायरॉइड का रिस्क बढ़ जाता है।
विज्ञापन
ताइवान के एन चू कांग अस्पताल के डॉक्टर व शोधकर्ता चेन यू लिन ने फॉक्स न्यूज को बताया, 'हमने पशुओं के परीक्षण के आधार पर यह पाया कि सोफा या कालीन के फैब्रिक में इस्तेमाल किए जाने वाले परफ्यूकरोलेटेड केमिकल्स महिलाओं को हाइपोथायरॉइड का शिकार बना सकते हैं। हालांकि अभी तक मानव शरीर पर हमने यह परीक्षण नहीं किया है पर पूरी संभावना है कि इसका संबंध महिलाओं से हो सकता है।'
विज्ञापन
शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने परीक्षण के साथ-साथ जर्नल ऑफ क्लीनिकल एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित शोध के दौरान 1,181 प्रतिभागियों का अध्ययन किया और पाया कि जिन लोगों के रक्त में परफ्यूकरोक्टानोएट (पीएफओए) का स्तर अधिक है उन्हें हाइपोथायरॉइड की समस्या की आशंका अधिक है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का मानना है कि सोफा, कालीन, कॉस्मेटिक्स बनाने में इस्तेमाल किए जाने परफ्यूकरोलेटेड केमिकल्स बहुत धीरे टूटते हैं जिससे ये लंबे समय में वातावरण में घुलते हैं और रक्त में पहुंच जाते हैं।
अमेरिका के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ की निदेशक लिंडा बिर्नबॉम के अनुसार, 'थायरॉइड के अलावा इनका संबंध किडनी, लिवर और दिल के रोगों से भी हो सकता है लेकिन फिलहाल इनके प्रत्यक्ष संबंध के बारे में कुछ कहना मुश्किल है।'