फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   cosmetics tested on animals are banned

अब महिलाएं नहीं लगाएंगी चुहिया पर आजमाई लिपस्टिक

Thu, 16 Oct 2014 12:46 PM IST
Updated Thu, 16 Oct 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
cosmetics tested on animals are banned

भारत सरकार ने 13 नवंबर से ऐसे किसी भी सौंदर्य उत्पाद के आयात पर रोक लगा दी है जिसे बनाने के लिए जानवरों पर परीक्षण किए गए हों। सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


इससे पहले भारत सरकार जून में एक अधिसूचना के जरिए भारत में सौंदर्य उत्पादों के निर्माण के लिए जानवरों पर परीक्षण करने पर रोक लगा चुकी है।

कई सौंदर्य उत्पादों के निर्माण के दौरान मनुष्यों से पहले जानवरों पर उनका परीक्षण किया जाता है, जैसे शैंपू, लिपस्टिक, मशकारा, टूथपेस्ट इत्यादि।

ये परीक्षण खरगोश, चूहे, हैम्सटर और ऐसे ही अन्य जानवरों पर किए जाते हैं।

इन परीक्षणों के लिए जानवरों के संग काफ़ी क्रूर व्यवहार किया जाता है।

जैसे, लिपस्टिक का परीक्षण करने के लिए चूहों का मुँह खोलकर उनके मसूढ़ों पर उसे मला जाता है और देखा जाता है कि उसका चूहों पर क्या असर हुआ है। क्या उनके मसूढ़ों पर छाले पड़े या नहीं।
विज्ञापन


इसी तरह शैम्पू के लिए खरगोशों को एक मशीन में बंद करके उनकी आंखों की पलकों को हटाकर उनमें शैम्पू का रसायन डाला जाता है और देखा जाता है कि क्या वो आंशिक या पूरी तरह से अंधे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौंदर्य उत्पादों का परीक्षण

cosmetics tested on animals are banned

भारत ने जून, 2014 में देश में सौंदर्य उत्पादों के लिए जानवरों पर परीक्षण पर रोक लगा दी थी। जानवरों पर परीक्षण के मामले में सौंदर्य उत्पाद के लिए किए जाने वाले परीक्षण एक छोटा हिस्सा हैं।

जानवरों पर परीक्षण के व्यापक परिदृश्य को देखें तो यह जीत बहुत कम है मगर यह अच्छी शुरुआत है।

हम तक़रीबन सौ सालों से जानवरों पर परीक्षण करते आ रहे हैं। अगर इतने समय बाद भारत सरकार ने इसे रोका है यह बड़ी बात है।

इससे जानवरों को तो फ़ायदा होगा, साथ ही विज्ञान को भी फ़ायदा होगा।

भारत सरकार का क़दम इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि यह न केवल भारत बल्कि दूसरे देशों की प्रयोगशाला के जानवरों पर भी रोक लगाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed