फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   common pregnancy myths

प्रेगनेंसी के दौरान हो सकती हैं ये 5 अजीब बातें

Wed, 26 Nov 2014 03:46 PM IST
Updated Wed, 26 Nov 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
common pregnancy myths

प्रेगनेंसी के नौ महीने किसी भी महिला के शरीर से जुड़े सबसे संवेदनशील दौर का समय होते हैं। इस दौरान उसके स्वास्थ्य, व्यवहार आदि से जुड़े ऐसे कई बदलाव होते हैं जो आमतौर पर चौंकाते हैं।

विज्ञापन


जानिए गर्भावस्था के दौरान ऐसी 5 अजीबोगरीब बातों के बारे में जिनकी जानकारी आपको जरूर चौंकाएगी।

एक साल तक भी खिंच सकती है गर्भावस्था
कई बार आपने सुना होगा कि नौ महीने के बाद भी अगर किसी महिला को लेबर पेन नहीं उठता तो डॉक्टर लेबर पेन उठाने में मदद करते हैं या सर्जरी से बच्चे को निकालते हैं।
विज्ञापन


कुछ मामलों में यह पाया जा चुका है कि ऐसा न हो पाने पर किसी महिला की गर्भावस्था साल भर तक चल सकती है। दुनिया की सबसे लंबी चलनी वाली प्रेगनेंसी 375 दिनों की रह चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिशु गर्भ में भी उत्तेजित हो सकता है

common pregnancy myths

जानकर अचरज होगा आपको लेकिन गर्भ के भीतर लड़कों में इरेक्शन हो सकता है। कुछ शोधों में गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने के बाद कराई गई सोनोग्राफी में जो चित्र पाए गए हैं, उनके आधार पर यह दावा किया है।

चेहरा वाकई दमकता है
अक्सर आपने गर्भवस्था के दौरान महिलाओं के चेहरे पर अलग सी दमक महसूस की होगी। गर्भावस्था के दौरान रक्त की मात्रा में 50 प्रतिशत वृद्धि हो जाती है और पोषक आहार के कारण त्वचा का निखार बढ़ जाता है।

इसके अलावा, इस दौरान शरीर के ऑयल ग्लैंड्स भी अधिक सक्रिय हो जाते हैं जिससे भी चेहरे पर ग्लो आ जाता है।

बढ़ती है सूंघने की क्षमता

common pregnancy myths

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की सूंघने की क्षमता काफी बढ़ जाती है। यह वजह है कि दाल में लगे सामान्य तड़के की महक भी महिलाओं को इतनी परेशान कर देती है कि उल्ट‌ियां शुरू हो जाती हैं।

दो के लिए खाने की जरूरत नहीं
अक्सर घरों में गर्भवती महिलाओं को यह कहकर अधिक खिलाया जाता है कि वे न केवल अपने लिए बल्कि बच्चे के लिए भी खा रही हैं। पर डॉक्टरों की मानें तो प्रेगनेंसी में दो लोगों के लिए खाना जरूरी नहीं है। महिलाओं को रोज केवल 300 कैलोरी अधिक लेने की आवश्यकता है। यानी पोषक भोजन दिन में कई बार लेने से उन्हें आराम मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed