फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   coca cola red warning logo

कोका कोला पीने से पहले जरूर पढ़ें यह चेतावनी

Mon, 08 Sep 2014 02:46 PM IST
Updated Mon, 08 Sep 2014 02:46 PM IST
विज्ञापन
coca cola red warning logo

अगर आप कोका कोला का सेवन इसमें मौजूद शक्कर के कारण नहीं करते हैं, तो कोका कोला के कैन पर पढ़ी इस चेतावनी को जरूर पढ़ें।

विज्ञापन


कोका कोला ने अधिक शक्कर और कम शक्कर वाले अपने अलग-अलग उत्पादों पर लाल रंग का वार्निंग लोगो लगवाया है जिसके आधार पर आप सेहतमंद विकल्प चुन सकते हैं।

कंपनी ने अब ट्रैफिक लाइट सिस्टम के आधार पर कोक में मौजूद शुगर की अधिकता की जानकारी देने का फैसला किया है। ऐसे में आपको कोक के कैन पर ही वह लेबल मिल जाएगा जिसमें लाल, हरे और पीले रंग की मदद से आप शुगर की मात्रा को माप सकते हैं।

कोका कोला में सेहतमंद विकल्प

coca cola red warning logo

डेली मेल पर प्रकाशित खबर में कोका कोला कंपनी के अध‌िकार‌ियों ने माना है क‌ि कोका कोला में शुगर की अधिकता है लेकिन बाजार में कोक के ऐसे भी उत्पाद मौजूद हैं जो अपेक्षाकृत सस्ते हैं। लोगों को इसकी जानकारी हो और वे अपनी सेहत के अनुसार कोक का चयन करें, इसे ध्यान में रखकर ही कंपनी ने यह फैसला लिया है।

गौरतलब है कि कोक ने कोक जीरो और डाइट कोक जैसे कम शक्कर वाले उत्पाद बाजार में निकाले हैं जिनकी बिक्री सामान्य कोक की अपेक्षा कम है।

इससे पहले भी कोक में मौजूद शक्कर की मात्रा को लेकर काफी विवाद सामने आ चुके हैं और फूड एंड ड्रग्स एसोसिएशन कोक को शक्कर की सही मात्रा की जानकारी देने के निर्देश दे चुका है।

कोक के एक कैन में कितनी शक्कर है, जानने के ल‌िए देखें बीबीसी का यह वीडियो।


विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed