फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   British National Dish Chicken Tikka Masala inventor Ahmed Aslam Ali Dies aged 77

Chicken Tikka Masala: चिकन टिक्का मसाला के आविष्कारक का निधन, जानें क्यों और कैसे बनी ब्रिटेन की राष्ट्रीय डिश

Thu, 22 Dec 2022 11:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 22 Dec 2022 11:23 AM IST
सार

असलम अली को ख्याल आया कि क्यों न हम चिकन को कुछ साॅस के साथ पकाएं। तब से चिकन टिक्का को दही, क्रीम और मसालों से तैयार साॅस के साथ पकाया जाने लगा। यह डिश लोगों को इतनी पसंद आ गई कि ब्रिटिश रेस्तरां की सबसे लोकप्रिय डिश बन गई।

विज्ञापन
British National Dish Chicken Tikka Masala inventor Ahmed Aslam Ali Dies aged 77
चिकन टिक्का मसाला - फोटो : Istock

विस्तार

British National Dish Chicken Tikka Masala : नॉनवेज खाने का शौक रखने वालों को चिकन रेसिपीज काफी पसंद आती हैं। चिकन से अलग-अलग तरह के लजीज व्यंजन बनते हैं। इन्हीं में से एक है चिकन टिक्का मसाला। चिकन टिक्का को लोग बहुत स्वाद लेकर खाते हैं, बाद में चिकन टिक्का एक ग्रेवी वाली रेसिपी में तब्दील हो गई और स्नैक्स के तौर पर मशहूर व्यंजन करी व्यंजन बन गया। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इस रेसिपी को सबसे पहले किसने बनाया होगा? किसी के दिमाग में चिकन से चिकन टिक्का मसाला बनाने की सोच कहां से और कैसे आई होगी? अगर आप ऐसे ही सवालों में उलझे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि चिकन टिक्का मसाला का आविष्कार जिस शेफ ने किया है, उनका हाल में निधन हो गया। ग्लासगो के शेफ अहमद असलम अली ने चिकन टिक्का मसाला बनाने की दावा किया था।

विज्ञापन


अहमद असलम अली का निधन
 

1970 के दशक में असलम अली का ग्लासगो में शीश महल नाम का एक रेस्तरां था। इस रेस्तरां में उन्होंने एक दिन टमाटर के सूप से तैयार चटनी में सुधार करके चिकन टिक्का का आविष्कार किया था। अहमद के परिवार और भतीजे अंदलीब अहमद ने जानकारी दी कि बीते सोमवार को 77 साल की आयु में अहमद असलम अली की निधन हो गया। बीते साल तबीयत खराब होने के कारण दिसंबर में क्रिसमस के वक्त वह अस्पताल में भी भर्ती थे। अली के परिवार में पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियां हैं।

विज्ञापन

 

कौन हैं अहमद असलम अली?
 

अहमद असलम अली मूल रूप से पाकिस्तान में पंजाब क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। कम उम्र में ही वह अपने परिवार के साथ ग्लासगो में आकर बस गए थे और 1964 में ग्लासगो वेस्ट में उन्होंने शीश महल रेस्तरां की शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अहमद असलम अली का रेस्तरां?
 

अहमद असलम के बारे में उनके भतीजे अंदलीब ने बताया कि वह रोजाना अपने रेस्तरां में ही लंच किया करते थे। रेस्तरां ही उनकी जीवन था। वहां काम करने वाले शेफ उनके लिए करी बनाया करते थे। हालांकि ये नहीं कह सकते कि वह अक्सर चिकन टिक्का मसाला खाते थे। लेकिन अहमद अपने काम को लेकर काफी परफेक्शनिस्ट थे।

 

चिकन टिक्का मसाला का आविष्कार कैसे हुआ?
 

साल 2009 में अहमद असलम अली ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया था कि वह रेस्तरां में आए एक ग्राहक की शिकायत की थी कि उनका चिकन टिक्का बहुत ड्राई है। शिकायत के बाद असलम अली ने चिकन टिक्का मसाला की रेसिपी तैयार की थी। अली का कहना था कि चिकन टिक्का मसाले का आविष्कार इसी रेस्तरां में हुआ। एक दिन एक ग्राहक ने कहा कि वह चिकन टिक्का ड्राई है, इसलिए वह कुछ साॅस लेना चाहता है।

 

ब्रिटिश स्वाद के मुताबिक किया तैयार
 

इस पर असलम अली को ख्याल आया कि क्यों न हम चिकन को कुछ साॅस के साथ पकाएं। तब से हम चिकन टिक्का को दही, क्रीम और मसालों से तैयार साॅस के साथ पकाते हैं। यह डिश लोगों को इतनी पसंद आ गई कि ब्रिटिश रेस्तरां की सबसे लोकप्रिय डिश बन गई। अली ने बताया कि पश्चिमी देशों के लोग हाॅट करी नहीं खा पाते हैं, ऐसे में क्रीम और दही के साथ इसे तैयार किया जो कि कस्टमर के स्वाद के मुताबिक रहा। अली के मुताबिक, वह अपने ग्लासगो को इस डिश के तौर पर कुछ तोहफा देना चाहते थे।

 

ब्रिटिश नेशनल डिश बनी चिकन टिक्का मसाला

पूर्व विदेश मंत्री रॉबिन कुक ने एक बार कहा था कि यह ब्रिटिश कल्चर के लिए एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।  उन्होंने कहा था कि चिकन टिक्का मसाला अब ब्रिटिश नेशनल डिश बन गई है। केवल बहुत लोकप्रियता के कारण ही नहीं, बल्कि ब्रिटिश लोगों द्वारा बाहरी तौर तरीकों को आत्मसात करने का भी यह बेहतर उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed