फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   botox can treat cancer

सिर्फ झुर्रियां ही नहीं, यह रोग भी हटाएगा बोटॉक्स

Fri, 22 Aug 2014 07:56 AM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 07:56 AM IST
विज्ञापन
botox can treat cancer

चेहरे की झुर्रियां हटाने में प्रयोग किए जाने वाला बोटॉक्स इंजेक्शन अब कैंसर के इलाज में भी सहायक हो सकता है।

विज्ञापन


जानवरों पर किए गए प्रयोग में इसके संकेत मिले हैं।

विज्ञान पत्रिका 'साइंस ट्रांज़िशनल मेडिसिन' में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक़ पेट के क्लिक करें कैंसर के बढ़ने में तंत्रिकाएं सहायक होती हैं।

चूहों पर किए गए अध्ययन में पता चला कि टॉक्सिन का इंजेक्शन पेट में ट्यूमर का बढ़ना रोककर उन्हें कीमोथेरेपी के अनुकूल बना सकता है।

न्यूयार्क के कोलंबिया यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर और ट्रानहैम के नार्वेजियन यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने पेट के क्लिक करें कैंसर में वेगस तंत्रिका की भूमिका का अध्ययन किया।

यह तंत्रिका मस्तिष्क से पाचन तंत्र तक जाती है।

इसे काट देने या बोटॉक्स के इस्तेमाल से पता चला कि ट्यूमर का विकास रुक गया है या वह क्लिक करें कीमोथेरेपी के अनुकूल हो गया है।

अध्ययन में शामिल डॉक्टर टिमोथी वॉन्ग ने कहा, "अगर आप तंत्रिका को ही काट दें तो क्या उससे कैंसर का इलाज हो पाएगा? शायद नहीं।"

वह कहते हैं, ''अगर शुरुआती दौर में ही आप तंत्रिका को बाधित कर देते हैं, तो ट्यूमर कीमोथेरेपी के अधिक अनुकूल हो जाएगा। इसलिए हम इसे एक अकेले इलाज के रूप में नहीं देखते। लेकिन वर्तमान और भविष्य में इसके इलाज को और प्रभावी बना रहे हैं।''
विज्ञापन


ऑपरेशन से पेट के कैंसर का इलाज कराने वाले इंसानों पर इसके कुछ परीक्षण किए जा रहे हैं।

डॉक्टर वॉन्ग कहते हैं कि इसे इलाज मानने के लिए अभी और लंबा रास्ता तय करना है।

कैंसर के लिए काम करने वाले कैंसर रिसर्च यूके की एलिनॉर बैरी कहती हैं, "पिछले पांच साल में ऐसे प्रमाण सामने आए हैं, जिनसे पता चलता है कि पेट के कैंसर के कुछ मामले अपने विकास के लिए तंत्रिका तंत्र से मिले संकेतों पर निर्भर होते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कहती हैं कि अध्ययन अभी शुरुआती दौर में है। इसमें यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह मरीजों का जान बचाने में सहायक है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed