फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   body clock genes cause miscarriages in women

महिलाओं के गर्भपात की यह वजह चौंका देगी आपको

Wed, 15 Apr 2015 08:46 AM IST
Updated Wed, 15 Apr 2015 08:46 AM IST
विज्ञापन
body clock genes cause miscarriages in women

हाल में हुए शोध में महिलाओं में गर्भपात होने का बेहद चौंकाने वाला कारण पता चला है।

विज्ञापन


युनिवर्सिटी ऑफ वार्विक के शोधकर्ताओं की मानें तो बार-बार अकारण गर्भपात होने की बड़ी वजह महिलाओं के बॉडी क्लॉक जीन्स हो सकते हैं।

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है कि कई बार इन जीन्स के कारण गर्भाशय की लाइनिंग को क्षति पहुंचती है जिससे गर्भ ठहरने में दिक्कत होती है।

शोध के दौरान महिलाओं की इंडोमेट्रियल लाइनिंग का परीक्षण किया गया और गर्भपात से गुजरने वाली महिलाओं की बायोप्सी का अध्ययन किया गया है।

क्यों होता है गर्भपात?

body clock genes cause miscarriages in women

शोध में पाया गया कि जिन महिलाओं का कई बार गर्भपात हो जाता है, उनका शरीर गर्भाशय में मौजूद इन जीन्स को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं होता है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि इस अध्ययन की मदद से गर्भपात के कारणों को खोजने में आसानी होगी और आईवीएफ जैसे फर्टिलिटी ट्रीटमेंट को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

शोधकर्ता सिबोना क्वेनबी ने बताया है कि अध्ययन से मिले निष्कर्षों के आधार पर मान सकते हैं फर्टिलिटी और बॉडी क्लॉक जीन्स का गहरा संबंध है। ये निष्कर्ष फर्टिलिटी से जुड़े उपचारों की दिशा में बड़ी उपलब्धि हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed