फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   benefits of big butts

क्या आप जानते हैं बड़े कूल्हे...यानी तेज दिमाग!

Wed, 20 May 2015 05:29 PM IST
Updated Wed, 20 May 2015 05:29 PM IST
benefits of big butts

अक्सर बिग बट यानी बड़े कूल्हों को कामुकता के नजरिए से देखा जाता है और बड़े कूल्हों वालों औरतों को हमेशा सेक्सी कहा जाता है लेकिन बड़े कूल्हों का संबंध दिमाग से भी है और ये संबंध बड़े कूल्हे वाली औरतों को खुश कर सकता है। एक शोध के मुताबिक बड़े कूल्हे वाले लोगों का बौद्धिक स्तर भी बड़ा होता है।



हाल ही में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक जिनके कूल्हे बड़े होते हैं वे दिमागी तौर पर ज्यादा तेज होते हैं। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह साबित हो चुका है कि जिन लोगों की जांघें और कूल्हे ज्यादा वजनदार होती हैं उनका बौद्धिक स्तर भी अधिक होता है।

इनके बच्चे भी होते हैं तेज दिमागवाले

benefits of big butts

एक कारण यह भी है कि सामान्य से अधिक बड़े कूल्हों वाली महिलाओं के शरीर में ओमेगा3 फैट अधिक मात्रा में बनता है, जो दिमाग के विकास के लिए अहम होता है। एलीट डेली की खबर के मुताबिक शोधकर्ताओं का यह तक कहना है कि बड़े कूल्हों वाली मांओं से जन्में बच्चे पतले कूल्हों वाली मांओं से जन्मे बच्चों के मुकाबले बौद्धिक रूप से ज्यादा तेज होते हैं।


दिमागी फिटनेस के अलावा भी बड़े कूल्हों के सेहत से जुड़े और कई फायदे हैं। इस शारीरिक विशेषता से परिपूर्ण महिलाओं का कलेस्टरॉल स्तर कम होता है और उनके शरीर में शुगर मैटाबलिज़म हार्मोन बनता है जो मधुमेह और दिल की बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। तो अब शर्माना छोड़िए, क्योंकि अगर आपके भी कूल्हे बड़े हैं तो यह एक खुशी की बात है। बेफिक्र रहिए क्योंकि आप स्मार्ट हैं, स्वस्थ हैं और टाइट फिट जींस में भी बहुत खूबसूरत लगती हैं।

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed