वसंत पंचमी का पर्व 29 जनवरी यानी आज है। यह पावन पर्व मां सरस्वती को समर्पित है। माता सरस्वती को बुद्धि और विद्या की देवी माना जाता है। वसंत पंचमी का पर्व बसंत ऋतु में पड़ता है। इस ऋतु में मौसम काफी सुहावना हो जाता है। इस दौरान न तो ज्यादा ही गर्मी होती है और न ही ज्यादा ठंड होती है और यही वजह है कि बसंत ऋतु को ऋतुओं का राजा कहा जाता है। वसंत पंचमी के खास अवसर पर लोग अपने मित्रों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। ऐसे में हम भी आज आपके लिए वसंत पंचमी के आकर्षक वॉलपेपर्स लेकर आए हैं, जिसके जरिए आप शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Happy Saraswati Puja 2020: इन आकर्षक वॉलपेपर्स से दें वसंत पंचमी की शुभकामनाएं
सर्दी को तुम दे दो विदाई, वसंत की अब ऋतु है आई,
फूलों से खुशबू लेकर महकती हवा है आई,
बागों में बहार है आई, भंवरों की गुंजन है लाई,
उड़ रही है पतंग हवा में जैसे तितली यौवन में आई,
देखो अब वसंत है आई।
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
मां सरस्वती का वसंत है त्योहार
आपके जीवन में आये सदा बहार
सरस्वती हर पल विराजे आपके द्वार
हर काम आपका हो जाए सफल
बंसत पंचमी की शुभकामनाएं।
जीवन का यह वसंत
खुशियां दे अनंत
प्रेम और उत्साह से
भर दे जीवन में रंग
हैपी वसंत पंचमी
फूलों की वर्षा,
शरद की फुहार,
सूरज की किरणें,
खुशियों की बहार,
चंदन की खुशबू,
अपनों का प्यार,
मुबारक हो आप सबको,
वसंत पंचमी का त्योहार।