{"_id":"692d3949124b661f2b0d4b03","slug":"gardening-tips-in-winter-tulsi-plant-cold-weather-protection-in-hindi-disprj-2025-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Winter Gardening Tips: तुलसी को ठंड से बचाने के रामबाण तरीके, सर्दियों में हरा-भरा रहेगा पौधा","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Winter Gardening Tips: तुलसी को ठंड से बचाने के रामबाण तरीके, सर्दियों में हरा-भरा रहेगा पौधा
Mon, 01 Dec 2025 12:14 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:14 PM IST
सार
Tulsi Gardening Tips In Winter: घर की तुलसी के पौधे की देखभाल के लिए माली नहीं रख सकते हैं तो खुद ही माली के सीक्रेट टिप्स को अपनाकर अपने पौधे को सर्दी से बचा सकते हैं। यहां सर्दियों में तुलसी के पौधे को सूखने से बचाने के लिए कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
तुलसी
- फोटो : freepik
विस्तार
सर्दियों का मौसम आते ही कई पौधे सूखने लगते हैं। खासकर घर में लगा तुलसी का पौधा सर्दियों में मुरझा जाता है। ठंडी हवाएं, कम रोशनी और अधिक नमी तुलसी के लिए सबसे बड़ी दुश्मन हैं। तुलसी एक औषधीय गुणों वाला पौधा है, जिसे गर्मी, धूप और सूखी मिट्टी पसंद होती है। सर्दियों में जरा-सी लापरवाही इसकी पत्तियों को पीला, काला बनाकर पौधे को सूखा सकती है। लेकिन कुछ आसान उपाय इसे पूरे मौसम हरा-भरा रख सकते हैं।
विज्ञापन
पौधों की देखभाल करने वाले माली अच्छे से जानते हैं कि सर्दियों में भी तुलसी को हरा-भरा कैसे रखना है। हालांकि घर की तुलसी के पौधे की देखभाल के लिए माली नहीं रख सकते हैं तो खुद ही माली के सीक्रेट टिप्स को अपनाकर अपने पौधे को सर्दी से बचा सकते हैं। यहां सर्दियों में तुलसी के पौधे को सूखने से बचाने के लिए कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रोज 4-5 घंटे धूप जरूरी
तुलसी को सीधी धूप सर्वाइवल देती है। गमले को बालकनी या धूप वाली खिड़की पर रखें। पौधे के लिए सुबह की धूप सबसे फायदेमंद होती है।
कम पानी, सही तरीके से पानी
सर्दियों में अधिक पानी जड़ें सड़ने का कारण बनता है। ऐसे में अगर मिट्टी सूखी दिखे तभी पानी दें। सर्दियों में पौधों को पानी देना का सबसे बेहतर समय सुबह का होता है। रात में पानी देने से ठंड पौधों की जड़ों को मार देती है।
विज्ञापन
पौधे को प्लास्टिक या शेड नेट से करें प्रोटेक्ट
ठंडक में सर्द और तेज हवाएं पत्तियों को नुकसान पहुंचाती हैं। ओस गिरने से भी पौधा मर सकता है। इसलिए रात को तुलसी के पौधे को हल्का कवर करें ताकि गर्माहट बनी रहे। पौधे को कवर करने के लिए नेट शेड या प्लास्टिक शेट का उपयोग करें। पर हवा का थोड़ा वेंटिलेशन रखें
पौधे को घर के भीतर ज्यादा गर्म न रखें
सर्दियों में पौधे को लोग घर के अंदर रख लेते हैं। लेकिन अंदर हीटर की गर्म हवा तुलसी को सुखा सकती है। तुलसी के लिए 15 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान आदर्श है।
पत्तियों की समय-समय पर कटिंग करें
पुरानी पत्तियां पोषक तत्व खा लेती हैं। इसलिए समय समय पर पौधे के सिर्फ ऊपरी हिस्से को हल्का ट्रिम करें। इससे नई पत्तियां तेजी से उगेंगी।
केमिकल खाद कम, ऑर्गेनिक अधिक
सर्दियों में केमिकल खाद नुकसान करती है। हर 15 दिन में पौधे में गोबर खाद या वर्मी कम्पोस्ट की थोड़ी मात्रा मिलाएं।