Ganesh Visarjan 2025: बप्पा के विर्सजन में बच्चों को लेकर जा रहे हैं तो इन बातों का खास ध्यान रखें
Ganesh Visarjan 2025: अगर आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं तो बप्पा की विदाई आपके और बच्चों के लिए यादगार और सुरक्षित बन जाएगी। इस वर्ष गणपति विसर्जन 6 सितंबर 2025 को हो रहा है। ऐसे में अगर आप बच्चों को सुरक्षित रखते हुए बप्पा के विसर्जन में शामिल होना चाहते हैं तो कुछ सेफ्टी टिप्स को जरूर अपनाएं।
विस्तार
Ganesh Visarjan 2025: गणेश विसर्जन का त्योहार भक्ति, उत्साह और उल्लास से भरपूर होता है। ढोल-ताशे, सजावट और बप्पा की विदाई के साथ चारों ओर रौनक छा जाती है। लेकिन जब आप बच्चों के साथ इस माहौल में शामिल होते हैं, तो सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता बन जाती है। भीड़, शोर और ट्रैफिक के बीच छोटी-सी लापरवाही बच्चों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। बच्चों को इस माहौल से जोड़ना जरूरी है ताकि वे संस्कृति और परंपरा को समझें, लेकिन सुरक्षा के साथ। अगर आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं तो बप्पा की विदाई आपके और बच्चों के लिए यादगार और सुरक्षित बन जाएगी। इस वर्ष गणपति विसर्जन 6 सितंबर 2025 को हो रहा है। ऐसे में अगर आप बच्चों को सुरक्षित रखते हुए बप्पा के विसर्जन में शामिल होना चाहते हैं तो कुछ सेफ्टी टिप्स को जरूर अपनाएं।
Ganesh Chaturthi 2025: भारत ही नहीं विदेश में भी हैं भगवान गणेश के प्रसिद्ध मंदिर
बच्चों का हाथ न छोड़ें
भीड़ में बच्चे आसानी से खो सकते हैं। इसलिए पूरे समय उनका हाथ पकड़े रहें और उन्हें नजरों से ओझल न होने दें।
शोर से बचाएं
ढोल-ताशों और डीजे के तेज शोर से बच्चों के कान पर असर पड़ सकता है। उनके लिए काॅटन या चाइल्ड फ्रेंडली इयरप्लग्स साथ रखें।
हल्के और आरामदायक कपड़े
बच्चों को भारी कपड़े या गहने न पहनाएं। हल्के, आरामदायक और सांस लेने लायक कपड़े यात्रा को आसान बनाएंगे।
पानी और हल्का खाना पैक करें
लंबे जुलूस में बच्चों को डिहाइड्रेशन या भूख लग सकती है। उनके लिए पानी की बोतल और कुछ स्नैक्स साथ रखें।
योजना बनाकर जाएं
भीड़भाड़ में कभी भी अनहोनी हो सकती है। बच्चे को पहले से समझाएं कि अगर वो आपसे अलग हो जाए तो क्या करे, जैसे पुलिस या सुरक्षा कर्मी से मदद लेना।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|