फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   world lung cancer day 2025 ultra-processed foods may increase lung cancer risk know prevention tips

Lung Cancer: सिर्फ धूम्रपान-प्रदूषण ही नहीं, ये छोटी सी गलती भी आपको बना सकती है लंग्स कैंसर का मरीज

Fri, 01 Aug 2025 07:51 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 01 Aug 2025 07:51 PM IST
सार

फेफड़ों में कैंसर और इससे मृत्यु के लिए कई कारकों जैसे धूम्रपान, पर्यावरण प्रदूषण और आनुवंशिक स्थितियों को जिम्मेदार माना जाता रहा है। पर हालिया अध्ययनों में विशेषज्ञों ने खान-पान की गड़बड़ी को भी इस कैंसर के जोखिम को बढ़ाने वाला पाया है।

विज्ञापन
world lung cancer day 2025 ultra-processed foods may increase lung cancer risk know prevention tips
फेफड़ों के कैंसर का बढ़ता खतरा - फोटो : Freepik.com

विस्तार

Lung Cancer: कैंसर वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जिसका जोखिम सभी उम्र के लोगों में देखा जा रहा है। हर साल कैंसर के बढ़ते मामलों के कारण न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव बढ़ता जा रहा है बल्कि इससे लाखों लोगों की मौत भी हो जाती है। हाल के वर्षों के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि वैश्विक स्तर पर फेफड़ों के कैंसर के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


साल 2022 के डेटा पर नजर डालें तो पता चलता है कि लंग्स कैंसर के कारण दुनियाभर में अनुमानित 18 लाख मौतें हुईं। अंतर्राष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान एजेंसी (आईएआरएस) के डेटा के अनुसार, यह दुनियाभर में सभी प्रकार के कैंसर मामलों का लगभग 12.4% और कैंसर से होने वाली सभी मौतों का 18.7% है।
विज्ञापन


कैंसर के बढ़ते मामलों पर ध्यान देने, इसकी रोकथाम और शुरुआती पहचान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल एक अगस्त को वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे मनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर फेफड़ों के कैंसर की घटनाओं और मृत्यु के लिए कई कारकों जैसे धूम्रपान, पर्यावरण प्रदूषण और आनुवंशिक स्थितियों को जिम्मेदार माना जाता रहा है। पर हालिया अध्ययनों में विशेषज्ञों ने खान-पान की गड़बड़ी को भी इस कैंसर के जोखिम को बढ़ाने वाला पाया है, जिसको लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

 

Trending Videos

world lung cancer day 2025 ultra-processed foods may increase lung cancer risk know prevention tips
खान-पान में गड़बड़ी और कैंसर का खतरा - फोटो : Freepik.com

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स बढ़ा रहे हैं कैंसर का खतरा

फेफड़ों के कैंसर को सामान्यत: उन लोगों से जोड़ा जाता था जो वर्षों से धूम्रपान करते आ रहे हैं, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। अब यह जानलेवा बीमारी सिर्फ बुजुर्गों या अधिक धूम्रपान करने वालों तक सीमित नहीं रही है, अब ये कैंसर तेजी से युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें से कई ऐसे युवा हैं जिन्होंने कभी सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया। 

इसी से संबंधित एक अध्ययन में विशेषज्ञों ने पाया कि जो लोग अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स (यूपीएफ) का सेवन अधिक करते हैं उनमें लंग्स कैंसर विकसित होने का खतरा 40 फीसदी तक अधिक हो सकता है। खान-पान में इस गड़बड़ी को पहले से ही कई प्रकार की गंभीर बीमारियों को बढ़ाने वाला माना जाता रहा है।

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स होते क्या हैं?

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स औद्योगिक रूप से तैयार किए जाते हैं, इनमें ऐसे मिश्रण होते हैं जो खाद्य पदार्थों से निकाले गए या उनसे प्राप्त सामग्री से बनाए जाते हैं। इस तरह के खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों, स्वादों और प्रिजर्वेटिव्स जैसे पदार्थों की अधिकता होती है जो शरीर को कई प्रकार से नुकसान पहुंचाने वाले हो सकते हैं।

पैकेज्ड स्नैक्स, मीठे पेय पदार्थ, फ्रोजन खाद्य पदार्थ और प्रोसेस्ड मीट आदि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स हैं जिनका सेवन कम से कम करने की सलाह दी जाती है।

world lung cancer day 2025 ultra-processed foods may increase lung cancer risk know prevention tips
फेफड़े का कैंसर - फोटो : Adobe Stock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

अध्ययनों से पता चलता है कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स के अधिक या नियमित सेवन से व्यक्ति को कई प्रकार के कैंसर का खतरा हो सकता है। थोरैक्स जर्नल में प्रकाशित शोध में पाया गया कि यूपीएफ का अधिक सेवन नॉन-स्मॉल सेल (एनएससीएलसी) और स्मॉल सेल लंग कैंसर (एससीएलसी) दोनों के बढ़ते जोखिम से जुड़ा है।

कैलिफोर्निया स्थित मेमोरियलकेयर टॉड कैंसर इंस्टीट्यूट में हेमेटोलॉजिस्ट और मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट नीलेश वोरा बताते हैं, जो लोग अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन अधिक करते हैं उनमें  फलों, सब्जियों और साबुत अनाज जैसी चीजों का सेवन भी कम देखा गया, इससे व्यक्ति में कई प्रकार के कैंसर का खतरा और बढ़ जाता है।

world lung cancer day 2025 ultra-processed foods may increase lung cancer risk know prevention tips
फेफड़ों की बीमारी को न करें अनदेखा - फोटो : Adobe Stock

इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 50,187 पुरुष और 51,545 महिलाओं के डेटा को शामिल किया। प्रतिभागियों की शुरुआत में औसत आयु 62.5 वर्ष थी। शोध में पाया गया कि जो लोग अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स अधिक खाते थे उनमें लंग्स कैंसर का जोखिम 40% से अधिक था। असल में इस प्रकार के खाद्य पदार्थों में अक्सर संतृप्त वसा, नमक और चीनी की मात्रा अधिक होती है और जब हम इन्हें खाते हैं, तो हमारे आहार में पौष्टिक खाद्य पदार्थों के लिए जगह कम बचती है। इसके अलावा रसायन और प्रिजर्वेटिव्स समय के साथ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते रहते हैं।

शुरुआती संकेतों को न करें अनदेखा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, फेफड़ों के कैंसर के मामले में सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि युवाओं में इसके लक्षणों को आमतौर पर नजरअंदाज कर दिया जाता है। लगातार खांसी, थकान, सांस फूलना या हल्का सीने में दर्द लंबे समय तक बना रहता है तो इसे अनदेखा न करें। इन संकेतों को लोग अक्सर मामूली सर्दी-खांसी या कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, हालांकि ये गंभीर रूप ले सकता है।



-------------
स्रोत
Association between ultra-processed food consumption and lung cancer risk


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed