शादी के बाद आखिर क्यों बढ़ जाता है 'मोटापा' जानिए?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें कोई दो राय नहीं कि शादी के बाद जिंदगी बदल जाती है। लेकिन, कुछ लोगों की काया ही बदल जाती है। जानिए, ऐसा क्यों?
शादी होते ही अचानक लोगों के वजन में इजाफा होने लगता है। एक शोध के अनुसार उनकी लाइफ स्टाइल में बदलाव के कारण ऐसा होता है।
नौ यूरोपियन देशों में हुए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि शादीशुदा जोड़े बैचलर्स से अच्छा खाना खाते हैं। लेकिन, स्पोर्ट्स एक्टिविटी कम होने के कारण उनका वजन बढ़ जाता है।
स्पोर्ट्स एक्टिविटी में कम होना
शोध के अनुसार सिंगल्स की अपेक्षा शादीशुदा लोग ऑर्गेनिक और ट्रेड फूड की खरीददारी ज्यादा करते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ बेसल में हेल्थ साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर जुट्टा माटा का कहना है कि लंबे समय से रिलेशनशिप में रहने वाला व्यक्ति खानपान के प्रति सजग हो जाता है। इसी कारण पहले से स्वस्थ भी रहता है।
शोध के अनुसार महिला हो या पुरुष, शादीशुदा जोड़ों में सिगल्स से ज्यादा बीएमआई होता है। हालांकि, शोध में यह भी पाया गया कि शादीशुदा लोग सिंगल्स की अपेक्षा स्पोर्ट्स एक्टिविटी में कम हिस्सा लेते हैं।