फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   Top 10 habits that harm the heart

कहीं आपके 'दिल' की दुश्मन तो नहीं हैं ये आदतें

Tue, 23 Jun 2015 03:15 PM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 03:15 PM IST
विज्ञापन
Top 10 habits that harm the heart

अगर आप चाहते हैं कि आपका दिल सेहतमंद बना रहे, तो सबसे पहले इसके दुश्मनों की पहचान करना जरूरी है। हर साल शोधों में दिल की बीमारियों के कई नए कारण पता चलते हैं। लेकिन दिल की धड़कनों पर सबसे ज्यादा असर हमारी लाइफस्टाइल का पड़ता है।

विज्ञापन


करीब 90 प्रतिशत दिल से जुड़ी परेशानियों का कारण स्मोकिंग, शराब, जरूरत से ज्यादा खाना और एक्सरसाइज न करने जैसे फैक्टर्स होते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका दिल भी सेहतमंद बना रहे, तो सबसे पहले इसके दुश्मनों की पहचान करना जरूरी है।

विज्ञापन

तनाव

Top 10 habits that harm the heart

हम सबकी जिंदगी में चिंता, तनाव या फिर अवसाद जरूर रहता है। इस तरह के इमोशन्स को जिंदगी से निकाल पाना आसान नहीं है, लेकिन हम अलर्ट रहें, तो इनसे बचाव जरूर हो सकता है।

योग, मेडिटेशन और एक्सरसाइज तनाव से निजात दिलाने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

एल्कोहल

Top 10 habits that harm the heart

एक्सपर्ट्स की मानें तो रेड वाइन का इस्तेमाल हार्ट की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसके अलावा किसी भी तरह की दूसरी शराब दिल की सेहत के लिए ठीक नहीं है।

एल्कोहल का ज्यादा सेवन करने से कैलोरी की मात्रा शरीर में बढ़ जाती है। यही नहीं, स्लीपिंग डिस्‍ऑर्डर की समस्या भी हो सकती है, जो दिल संबंधी परेशानियों को दावत दे सकती है।

विज्ञापन

खर्राटे

Top 10 habits that harm the heart

खर्राटे सिर्फ आपके लिए ही नहीं, किसी दूसरे व्यक्ति के लिए भी चिड़चिड़ेपन का कारण बन जाते हैं। खर्राटों को स्‍लीप ऐप्‍निआ का लक्षण माना जाता है। स्‍लीप ऐप्‍निआ, सोते वक्त सांस लेने से जुड़ी अनियमितता को माना जाता है।

इससे ग्रस्त लोगों में दिल संबंधी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपको भी खर्राटे आते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्‍टर से संपर्क करें।

डाइट सोडा

Top 10 habits that harm the heart
गर्मी के मौसम में डाइट सोडा पीने से भले ही कुछ देर के लिए राहत मिलती है, लेकिन यह आपके हार्ट के लिए ठीक नहीं है। अगर आप लगातार डाइट सोडा पीते हैं, तो स्ट्रोक के अलावा दिल संबंधी दूसरी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

ई बार तो मरीज को हार्ट संबंधी बीमारियों की हिस्ट्री न होने पर भी वो इसकी चपेट में आ जाते हैं।

कम/ज्यादा सोना

Top 10 habits that harm the heart

अगर आप पांच घंटे से कम या फिर नौ घंटे से अधिक सोते हैं, तो इससे रक्तचाप और तनाव का स्तर बढ़ सकता है। इस वजह से धमनियों से जुड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। बेहतर होगा अपनी नींद को संतुलित करें।

ज्यादा एक्सरसाइज

Top 10 habits that harm the heart

अधिक एक्सरसाइज करने से भी दिल की सेहत पर असर पड़ता है। जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से हार्ट को ज्यादा काम करना पड़ता है। इसलिए बेहतर होगा कि अपनी क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज न करें।

ओवर ईटिंग

Top 10 habits that harm the heart

मोटापा दिल संबंधी बीमारियों का एक बड़ा कारण है। जरूरत से ज्यादा भोजन और एक्सरसाइज न करने से मोटापे की समस्या जन्म लेती है। बेहतर होगा कि भूख से थोड़ा कम खाना खाएं और जहां तक संभव हो सके मीठे और हाई कैलोरी फूड से बचने की कोशिश करें।

स्मोकिंग

Top 10 habits that harm the heart

अगर दिन में आप एक सिगरेट भी पीते हैं, तो दिल संबंधी बीमारियों का खतरा दोगुना हो जाता है। यही नहीं, इसके कारण कैंसर समेत फेफड़ों से जुड़ी अन्य कई बीमारियां भी हो सकती हैं। इसलिए स्मोकिंग को तुरंत न कहें।

ओरल हाइजीन

Top 10 habits that harm the heart

खराब ओरल हेल्‍थ से कार्डियोवस्कुलर समस्याएं भी जन्म ले सकती हैं। मसूढ़ों के बैक्टीरिया रक्त-वाहिकाओं में प्रवाहित होने लगते हैं, जिसके कारण रक्त-प्रवाह कम हो जाता है, जो हार्ट की स्थिति के लिए ठीक नहीं है।

बहुत ज्यादा टीवी

Top 10 habits that harm the heart

अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी जर्नल में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक बहुत ज्यादा टीवी देखना भी दिल की सेहत के लिए ठीक नहीं है। बेशक आप नियमित एक्सरसाइज करते हों, अगर दिन में 4 घंटे से अधिक टीवी देखते हैं, तो हार्ट स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed