फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   tips to get rid from weakness after recovering from Covid

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल: डॉक्टरों ने बताया, ऐसे दूर करें कोरोना के बाद आई कमजोरी

Thu, 06 May 2021 08:46 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 06 May 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
tips to get rid from weakness after recovering from Covid
कोरोना के बाद आ जाती है शरीर में कमजोरी - फोटो : iStock
देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना बढ़ते मामलों ने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को हिला कर रख दिया है। कोविड के नए स्ट्रेनों के कारण लोगों को तमाम तरह की दिक्कतें हो रही हैं। इतना ही नहीं जो लोग कोरोना से ठीक भी हो जा रहे हैं उन्हें लंबे समय तक शरीर में दर्द और कमजोरी का अनुभव हो रहा है। पोस्ट-कोविड इन समस्याओं से कैसे निपटा जा सकता है? आइए इस संबंध में विशेषज्ञों से जानते हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के माध्यम से कोरोना महामारी को लेकर गुरुवार को हुई चर्चा में हमने विशेषज्ञों ने इसी विषय के बारे में जानने की कोशिश की। इस दौरान दिल्ली एम्स के पैथोलॉजिस्ट डॉ आमोद कुमार और उजाला सिग्नस के डॉ गौरव कामरा ने सभी सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन


कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद क्या करना चाहिए?
इस सवाल के जवाब में डॉ आमोद कहते हैं कि कोरोना से मुकाबले के दौरान हमारे शरीर में मौजूद मायक्रोन्यूट्रिएंट की काफी खपत हो जाती है, यही कारण है कि लोगों को ठीक होने के बाद भी काफी कमजोरी महसूस होती है। इस कमजोरी को ठीक होने में एक से दो महीने का वक्त लग सकता है। ऐसे में लोगों को पूरा आराम करने और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

tips to get rid from weakness after recovering from Covid
कमजोरी दूर करने के लिए प्रोटीन से भरपूर आहार लें - फोटो : Social media
कमजोरी कैसे दूर की जाए?
कोरोना से रिकवरी के बाद लोगों को हो रही कमजोरी को दूर करने को लेकर डॉ गौरव कहते हैं कि ऐसे लोगों को सबसे पहले संतुलित और पौष्टिक आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा व्यायाम, विशेषकर सांस लेने और छोड़ने वाले व्यायामों को जरूर करना चाहिए। लोगों को रोजाना 10 से 15 मिनट तक मुंह बंद करके लंबी सांस लेने का अभ्यास करना चाहिए।

खान-पान कैसा हो
डॉ आमोद कहते हैं कि कोरोना से ठीक होने के बाद लोगों को ऐसे भोजन का सेवन करना चाहिए जो प्रोटीन से भरपूर हों। दाल, अंडे, पनीर, दूध और फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आप उचित पोषक तत्वों से युक्त आहार ले रहे हैं तो आपको विटामिन की गोलियों और सप्लीमेंट्स की कोई जरूरत नहीं होती है। पोषक तत्वों की भरपाई भोजन से करने की कोशिश करें, न कि दवाओं से। 

-------
नोट: यह लेख दिल्ली एम्स के पैथोलॉजिस्ट डॉ आमोद कुमार और उजाला सिग्नस के डॉ गौरव कामरा से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed