चौड़े और मजबूत सीने के लिए कारगर हैं ये उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'दबंग' के सलमान खान का मजबूत सीना हो या फिर 'सिंघम' के अजय देवगन की चौड़ी छाती, माचोमैन पुरुष भला किसे नहीं आकर्षित करते हैं।
ऐसे में अगर आप चौड़े सीने की चाहत रखते हैं तो न केवल वर्कआउट आपके लिए जरूरी है बल्कि कसरत के दौरान कुछ बातों पर ध्यान देकर भी आपको अधिक फायदा मिल सकता है।
अगर आप चौड़ी छाती के लिए वर्कआउट का मन बना ही चुके हैं तो ये तीन आसान उपाय आपके इस सपने को हकीकत में बदलने में मददगार हैं। मेन्स हेल्थ में प्रकाशित खबर के अनुसार, आप अपने सामान्य वर्कआउट में जरा सी तब्दीली करके बेहतर परिणाम पा सकते हैं।
कसरत के पहले लें प्रोटीन
चौड़े सीने और मसल्स के लिए जरूरी है कि आप डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं लेकिन कब प्रोटीन लें, यह जानकारी कहीं ज्यादा जरूरी है।
चौड़ी छाती के लिए आप जो कसरत करें, उससे पूरा फायदा मिले, इसके लिए जरूरी है कि कसरत से पहले आप प्रोटीन की अधिकता वाली डाइट व सप्लीमेंट का सेवन जरूर करें।
इससे न सिर्फ आपको वर्कआउट के लिए पूरी ऊर्जा मिलेगी बल्कि मांसपेशियां भी मजबूत होंगी। कुछ लाइट ट्राइ करना चाहते हैं तो प्रोटीन सप्लीमेंट युक्त मिल्क शेक का सेवन करके अपना वर्कआउट शुरू करें।
पुश अप्स में प्रयोग
मसल्स बनाने के लिए पुश अप्स से बेहतर वर्कआउट नहीं है। मगर जब आपको सीने के लिए मशक्कत करनी हो तो इसमें थोड़ा बदलाव करके देख सकते हैं।
एक्सरसाइज बॉल की मदद से पुश अप्स लगाएं जिससे आपकी एब्स सक्रिय हों। इस प्रक्रिया के दौरान सीने के मसल्स फाइबर संगठित होते हैं जसिसे छाती मजबूत और चौड़ी होती है।
आप चाहें तो एक ही तरह से पुश अप्स करने के बजाय अलग-अलग तरह से पुश अप्स करें। वन आर्म, सीधे लेटकर, पेट के बल लेटकर आदि अलग-अलग मुद्राओं में पुश अप्स करें।
इससे न सिर्फ आपकी क्षमता बढ़ेगी बल्कि पुश अप्स के दौरान बोरियत का एहसास नहीं होगा।
कंधों की कसरत को न करें दरकिनार
चौड़े सीने के लिए जरूरी है कि आपके कंधे भी मजबूत हों। ऐसे में वर्कआउट के दौरान आप कंधों की कसरत पर भी ध्यान देना शुरू कर दें।
अगर आपके कंधें ही कमजोर होंगे तो आप हेवी वेट उठा ही नहीं सकेंगे जो चौड़े सीने के लिए जरूरी वर्कआउट है।
मजबूत कंधों के लिए बेंच प्रेस सबसे उपयुक्त व्यायाम है। हो सके तो वर्कआउट शुरू करने से पहले वार्म अप के तौर पर भी कंधे की कुछ कसरतें रोज करें। इससे सीने के वर्कआउट अधिक प्रभावी होंगे।