फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   these benefits of cycling will encourage you to use cycle for excercise

योग नहीं कर सकते तो साइकिल चलाना शुरू कर दीजिए, बीमारियों को भूल जाएंगे

Sat, 27 Jan 2018 10:24 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Jan 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
these benefits of cycling will encourage you to use cycle for excercise
cycling
कोई हमें साइकिल चलाने के लिए कहता है, तो हम साइकिल शब्द सुनकर हंस देते हैं और साइकिल को छोटी चीज समझकर नजर अंदाज करते हैं। लेकिन महंगी कार या बाइक के मुकाबले, साइकिल चलाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है। कार या बाइक शरीर को बीमार करती है, साइकिल की सवारी सेहतमंद बनाए रखती है। 
विज्ञापन


शोध कहता है 

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया का एक शोध कहता है कि साइकिल चलाना आसान व्यायाम है। साइकिल चलाने से शारीरिक श्रम करना पड़ता है, जिससे शरीर में पसीना आता है और हानिकारक तत्व शरीर से बाहर निकलते हैं। यह वजन कम करने का भी सबसे अच्छा तरीका है। शोधकर्ताओं का कहना है कि जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें रोजाना आधा घंटा साइकिल चलानी चाहिए। इससे वजन कंट्रोल होता है। साइकिल चलाने से इंसुलिन बनाने वाले सेल्‍स अधिक सक्रिय होते हैं। 
विज्ञापन

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, साइकिल चलाना पैदल चलने से भी ज्यादा लाभकारी व्यायाम होता है। साइकिल के नियमित इस्तेमाल से कैंसर का खतरा 45 फीसदी और दिल की बीमारियों का खतरा 46 फीसदी तक कम हो जाता है। वहीं पैदल चलने से दिल की बीमारियों का खतरा 27 फीसदी घट जाता है, साथ ही इन बीमारियों से जान जाने का खतरा 36 फीसदी तक कम हो जाता है। पैदल चलना कैंसर की आशंका को कम नहीं करता है। शोध के दौरान 2,64,377 लोगों के आंकड़ों का अध्ययन किया गया, जिनकी औसत आयु 53 वर्ष थी।

नहीं होंगे बीमार 

अगर आप रोजाना कुछ समय के लिए साइकिल चलाते हैं, तो इससे शरीर में रक्त प्रवाह अच्छा रहता है और शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन भी मिलती है। यह ब्लड प्रेशर, दिल संबंध्‍ाी बीमारी, डायबिटीज, अवसाद आदि समस्याओं को भी दूर करता है। साइकिल चलाना पैरों का भी अच्छा व्यायाम है, इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं व पैरों में दर्द भी दूर होता है। 

रोजाना साइकिल चलाने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, जो लोग नियमित रूप से साइकिल चलाते हैं, उन्‍हें नींद भी अच्छी आती है व पूरा दिन मूड भी फ्रेश्‍ा बना रहता है।

शरीर रहेगा फिट
शरीर को फिट रखने के लिए हम कई तरह के उपाय करते हैं, जिम में पैसा और पसीना दोनों बहाते हैं, लेकिन सही फिटनेस नहीं मिल पाती। विशेषज्ञों की मानें, तो शरीर को फिट रखने के लिए सबसे अच्छा और आसान व्यायाम है साइकिल चलाना। यह शरीर तो चुस्त रखता ही है, बीमारियों का खतरा भ्‍ाी कम करता है। 

यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन का एक शोध कहता है कि साइकिल चलाने से हमारा मानसिक स्वास्‍थ्य सही रहता है। साइकिल चलाने से दिमाग में सिरोटोनिन, डोपामाइन व फेनिलइथिलामीन जैसे रसायनों का उत्पादन बढ़ जाता है, जिससे तनाव कम होता है और हमें खुशी का एहसास होता है। यदि घुटनों या जोड़ों की समस्या है, तो साइकिल चलाने से इसमें आराम मिलता है।
 
डॉक्टर कहते हैं
साइकिल चलाना बेहद अच्छा व्यायाम है। इससे वजन कम होता है, फिटनेस बनी रहती है। साइकिल चलाने से शरीर को स्फूर्ति मिलती है। रोजाना साइकिल चलाने से दिल संबंधी बीमारी, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, अवसाद जैसी बीमारियों में भी राहत मिलती है।  
डॉ. रक्षित गर्ग 
सीएमओ, एलएनजेपी हॉस्पिटल दिल्ली 



अमर उजाला के खुला पन्ना से साभार
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed