फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   study finds Religious people are happier than those who don't actively participate in a faith

रिसर्च में दावा, पूजा-पाठ करने वाले धार्मिक लोग रहते हैं ज्यादा खुश

Wed, 06 Feb 2019 05:20 PM IST
अमित मंडल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Wed, 06 Feb 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
study finds Religious people are happier than those who don't actively participate in a faith
प्यू रिसर्च स्टडी का दावा है कि नास्तिकों की जगह आस्तिक लोग ज्यादा खुश रहते हैं।

धार्मिक प्रवृत्ति और पूजा-पाठ करने वाले लोग नास्तिकों के मुकाबले ज्यादा खुश रहते हैं। एक नए शोध में इस बात का दावा किया गया है। इस शोध का कहना है कि जो लोग धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय तौर पर भाग लेते हैं, ऐसे लोग बाकी लोगों के मुकाबले ज्यादा प्रसन्न रहते हैं। इस शोध में करीब दो दर्जन से ज्यादा देशों से डाटा इकट्ठा करके यह बात बताई गई है।

विज्ञापन


प्यू रिसर्च स्टडी का दावा है कि नास्तिकों की जगह आस्तिक लोग ज्यादा खुश रहते हैं।

study finds Religious people are happier than those who don't actively participate in a faith
हालांकि अभी तक धर्म और खुशी में कोई भी वैज्ञानिक संबंध साबित नहीं हुआ है।

हालांकि अभी तक धर्म और खुशी में कोई भी वैज्ञानिक संबंध साबित नहीं हुआ है। लेकिन इस शोध का कहना है कि जो लोग आस्तिक होते हैं, भाग्य में भरोसा रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं वो लोग नास्तिकों के मुकाबले ज्यादा खुश रहते हैं। इस शोध को करने के लिए शोधकर्ताओं ने तीन कैटिगिरी बताई थी। इनमें धार्मिक तौर पर सक्रिय, धार्मिक तौर पर निष्क्रिय और किसी भी धर्म से नहीं जुड़े लोगों को शामिल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

study finds Religious people are happier than those who don't actively participate in a faith
इस सर्वे में अमेरिका के 36 फीसदी धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों ने नास्तिकों के मुकाबले खुद को ज्यादा खुश बताया।

इस सर्वे में अमेरिका के 36 फीसदी धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों ने नास्तिकों के मुकाबले खुद को ज्यादा खुश बताया। इतना ही नहीं किसी भी धर्म को न माने वाले और धार्मिक विश्वासों पर भरोसा नहीं करने वाले लोगों के मुकाबले धार्मिक विश्वासों को मानने वाले लोगों ने खुद को ज्यादा खुश बताया। ऑस्ट्रेलिया में 32 फीसदी धार्मिक लोगों ने बाकी के मुकाबले खुद को ज्यादा खुश बताया।

विज्ञापन

study finds Religious people are happier than those who don't actively participate in a faith
इस सर्वे में जिन देशों से डाटा लिया गया था वहां के लोग नास्तिकों के मुकाबले ज्यादा खुश दिखे।

इस सर्वे में जिन देशों से डाटा लिया गया था वहां के लोग नास्तिकों के मुकाबले ज्यादा खुश दिखे। इस सर्वे का कहना है कि धार्मिक प्रवृत्ति के लोग न केवल ज्यादा खुश रहते हैं बल्कि उनकी जीवनशैली भी बेहतर रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed