बच्चों के हाथ में न दें मोबाइल, खाते और सोते वक्त हाथ भी न लगाने दें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में बच्चों के स्मार्टफोन इस्तेमाल को लेकर किसी भी तरह की मेडिकल एडवाइजरी जारी नहीं होती है। ऐसे में अभिभावकों को पता ही नहीं चलता कि कैसे स्मार्टफोन उनके बच्चों को नुकसान पहुंचा रहा है। लेकिन, दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां वक्त-वक्त पर अभिभावकों के लिए मेडिकल एडवाइजरी जारी होती है। इनमें इंग्लैंड भी शामिल है। इंग्लैंड में बच्चों को स्मार्टफोन से दूर रखने के लिए अभिभावकों के लिए एक मेडिकल एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि सोते वक्त और खाते वक्त अभिभावक अपने बच्चों को स्मार्टफोन पर हाथ भी न लगाने दें।
यह मेडिकल एडवाइजरी बच्चों के स्क्रीन टाइम और ऑनलाइन व्यवहार को लेकर जारी की गई है।
डॉक्टर बर्नक्का डबिका ने इंग्लैंड में अभिभावकों के लिए जारी एडवाइजरी को सही बताया है। उनका कहना है कि शोध में इन बातों का पता चला है कि ऑनलाइन और मोबाइल पर बिताए गए वक्त की वजह से बच्चों का विकास बाधित हो रहा है। यह भी साफ है कि बच्चों के ऑनलाइन या स्मार्टफोन पर देखे गए कुछ कंटेंट ने उन्हें खुद को नुकसान पहुंचाने और आत्महत्या की तरफ भी बढ़ाया है। भारत में बच्चों के ऑनलाइन व्यवहार को लेकर बहुत कम एडवाइजरी जारी होती हैं। विदेशों में वक्त-वक्त पर अभिभावकों के लिए एडवाइजरी जारी होती रहती है।