6 घंटे से कम सोना बना सकता है आपको इस बीमारी का शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में हुए शोध से इस बात का खुलासा हुआ है कि जो लोग रात को नींद पूरी करने की जगह पूरी रात फोन पर लगे रहते हैं वह कई खतरनाक बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे लोगों में ऐथिरोस्क्लेरोसिस नाम की खतरनाक बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। इस बीमारी में शरीर की नाड़ियों में प्लाक जम जाता है जिससे वे सख्त और संकरी हो जाती हैं और फिर खून का संचार कम हो जाता है। जो सबसे बड़ा कारण है ह्रदय रोग का।
ह्रदय संबंधी बीमारी का रोकथाम हम अच्छे खान-पान, सही दवाईयां और विभिन्न तरह के उपचार से कर सकते हैं। डॉक्टर्स का भी कहना है कि इस बीमारी से बचने के लिए सबसे पहले आपको नींद पूरी लेनी चाहिए और भूलकर भी अपने नींद से समझौता ना करें।
अगर नींद पूरी नहीं होती तो इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ पर पड़ता है। हमारा स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है और हमारा मन काम में नहीं लगता है। जिसका सीधा असर आपके काम पर पड़ता है। जानकारों का कहना है कि अगर किसी कारण आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती तो आप वीकेंड पर अपनी नींद पूरी कर सकते हैं, लेकिन इस बात का ख्याल जरूर रखें कि आप आवश्यकता से ज्यादा ना सोएं। अत्यअधिक नींद लेना मतलब सिर में दर्द और आलस को बुलावा देना होता है।
इन दिनों ज्यादातर युवा स्लीपिंग डिसऑर्डर का शिकार हो रहे हैं। यहीं वजह है कि उनके अंदर हिंसा और आक्रोश बढ़ता नजर आ रहा है और सोचने की क्षमता कम हो रही है। तनाव से बचने के लिए शराब और सिगरेट का सहारा ले रहे हैं जो उनके स्वास्थ के लिए बेहद नुकसानदायक है।