फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Sleep Disorders in india Why sleep is essential for health

सावधान! नींद की कमी कर देती है प्रजनन क्षमता को कम

Sat, 29 Jun 2019 06:55 AM IST
Lalit fulara ललित फुलारा
Updated Sat, 29 Jun 2019 06:55 AM IST
विज्ञापन
Sleep Disorders in india Why sleep is essential for health
अनिद्रा की बीमारी - फोटो : अमर उजाला

नींद के साथ खिलवाड़ करने का अर्थ जीवन के साथ खिलवाड़ करना है। विभिन्न शोध हमें लगातार भरपूर नींद लेने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन हमारी औसत नींद कम होती जा रही है। इस वजह से तनाव के साथ ही कई तरह की समस्याएं हमें घेर रही हैं। 21वीं सदी पर्यावरण प्रदूषण की ही नहीं, बल्कि नींद की कमी की भी सदी है। शहरों की जिंदगी और भागदौड़ भरी जीवनशैली ने हमे नींद की बीमारी दे दी है।

विज्ञापन


90 फीसदी से ज्यादा भारतीय नींद की समस्या से जूझ रहे हैं। बस 2 फीसदी ही इस बीमारी को लेकर सचेत हैं और डॉक्टर के पास जाते हैं। यही वजह है कि हमें अपनी नींद को लेकर जागरूक होने के लिए 'विश्व नींद दिवस' तक मनाने की जरूरत पड़ रही है!
विज्ञापन


दरअसल, चिंता इतनी ही नहीं बल्कि इससे कई ज्यादा गंभीर है। नींद की कमी आपको शारीरिक थकान, अवसाद, चिड़चिड़ापन और सिर दर्द ही नहीं देती, बल्कि आपकी प्रजनन क्षमता को भी कम कर देती है। पहली बार शोधकर्ताओं ने इस तरह हमारा ध्यानाकर्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीदरलैंड के आरहूस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने वियना के 'यूरोपियन सोसायटी ऑफ ह्युमन रिप्रोडक्शन एंड एंब्रीओलॉजी' सम्मेलन में बताया है कि कम नींद लेने वाले पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या में गिरावट आ जाती है। प्रजनन क्षमता प्रभावित होने लगती है।

यह शोध इस तरफ जोर देता है कि कम से कम आठ घंटे की नींद स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। शोधकर्ताओं का कहना है कि भरपूर नींद लेने से हमारा मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। शरीर के स्वास्थ्य के लिए मेटाबॉलिज्म का ठीक करना बेहद जरूरी है। लेकिन अगर हम कम सोते हैं और रात में देर से सोते हैं तो हमारा मेटाबॉलिज्म बिगड़ जाता है जिसकी वजह से कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।

क्या कम नींद आना बीमारी है?
बहुत से लोगों को यह बात पता ही नहीं होती कि कम नींद आना भी बीमारी है। वह इसे सामान्य मानकर चलते हैं और नींद की गड़बड़ी को लेकर कभी डॉक्टरी सलाह लेते ही नहीं है। जबकि इस वक्त दुनियाभर में नींद की कमी खतरनाक बीमारी के तौर पर उभर के सामने आ रही है। अगर आपको नींद से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या हो रही है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। फौरन डॉक्टर को दिखाएं। 'स्लिप डिसऑर्डर' यानी कम नींद आना या अनिद्रा कई तरह से आपके शरीर को प्रभावित कर सकती है।

आमतौर पर अनिद्रा को आप इन कुछ लक्षणों से पहचान सकते हैं
* सोने में दिक्कत होना।
* देर रात तक नींद का न आना।
* दिन के वक्त नींद आना और शरीर में थकान बरकरार रहना।
* स्वभाव में चिड़चिड़ापन और घबराहट
* किसी चीज पर ध्यान कम लगना।
* अवसाद होना।
 

Sleep Disorders in india Why sleep is essential for health
SLEEP

हालांकि इसके अलावा भी कई वजह हो सकती हैं जो अनिद्रा के लिए जिम्मेदार हैं। आपको शारीरिक स्वास्थ्य अगर ठीक नहीं है और कोई दूसरी बीमारी है तब भी आपको अनिद्रा हो सकती है। श्वास की समस्या भी अनिद्रा की वजह हो सकती है। इसके अलावा एलर्जी और रात में बार-बार पेशाब जाने और बार-बार जागने से भी अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

यही नहीं आपको डायबिटीज है तो भी नींद की कमी की परेशानी हो सकती है। अगर आप अवसाद में जी रहे हैं और मानसिक तौर पर परेशान हैं तो भी आपको कम नींद आने की बीमारी हो सकती है।

आपको कितने घंटे सोना चाहिए?
भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी अनिद्रा बड़ी समस्या है। साइकेट्रीडॉटओआरजी के मुताबिक 5 करोड़ से ज्यादा अमेरिकी कम नींद की बीमारी से जूझ रहे हैं। फ्लिप्स ग्लोबल सर्वे बताता है कि दुनियाभर में एक अरब लोग अनिद्रा के शिकार हैं। खास बात यह है कि इनमें से 80 फीसदी लोग इसका इलाज ही नहीं करवाते हैं। यह सर्वे कहता है कि भारत में 66 फीसदी से ज्यादा लोग नींद की कमी महसूस करते हैं।
 

Sleep Disorders in india Why sleep is essential for health
sleep

साइकेट्रीडॉटओआरजी का कहना है कि वयस्कों को आठ से नौ घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। 14 से 17 साल के बच्चों को आठ से दस घंटे की नींद लेनी चाहिए। जबकि 18 से 25 साल उम्र के युवाओं को 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। वहीं, 26 से 64 साल के उम्र वालों को भी सात से नौ घंटे की नींद लेनी चाहिए। वहीं, बच्चों के लिए 11 से 14 घंटे की नींद की जरूरत बताई गई है।

क्यों जरूरी है भरपूर नींद?
भरपूर नींद स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। नींद वैसी ही जैसे आपके लिए रोज का खाना है। बेहतर उत्पादन और किसी चीज पर ध्यान केंद्रित करने के लिए या किसी चीज को पूरी लगन के साथ करने के लिए भरपूर नींद लेना जरूरी है। अगर आपको वजन बढ़ने की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो भी भरपूर नींद आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। यहां तक की शोध यह भी बताते हैं कि अच्छी नींद लेने वालों को हृदय से जुड़ी बीमारियां भी कम होती हैं।

भरपूर नींद लेने से आपकी संवेदनशीलता और सामाजिकता भी बढ़ती है। अवसाद नहीं होता। शोध के मुताबिक अच्छी नींद लेने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है, इसलिए जीवन के लिए अच्छी नींद बेहद जरूरी है। अगर आप देर रात तक फिल्म देखने, मोबाइल पर गेम खेलने या फिर किसी दूसरी वजह से जागे रहते हैं तो सावधान हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed