फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   sitting rising test can predict death

कितना जिएंगे आप, बता सकती है यह कसरत

Fri, 05 Dec 2014 09:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 05 Dec 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
sitting rising test can predict death
कब तक जिएंगे इसे जानने की अगर आप चाहत रखते हैं तो इसके लिए एक आसान कसरत ही काफी है।
विज्ञापन


डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित अध्ययन की मानें तो ब्राजील की गामा फिल्हो यूनिवर्सिटी के क्लॉडियो गिल एरौजो ने खास तरह की कसरत के माध्यम से यह पता लगाने का दावा किया है कि हम कितना लंबा जी सकते हैं।

सिटिंग एंड राइजिंग टेस्ट नामक इस कसरत की मदद से यह पता लगाया जा सकता है कि हम हमारी जीवनशैली का कितना अधिक नुकसान उठा रहे हैं और यह हमारे जीवनकाल को कितना प्रभावित करती है।
विज्ञापन


इस कसरत के दौरान व्यक्ति को बिना हाथों के सहारे के जमीन पर बैठने और उठने के लिए कहा जाता है और इसमें जटिलता  के आधार पर जीवनकाल का पता लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करें यह कसरत

कसरत करने से पहले ध्यान रखें कि आपको जोड़ों से संबंधित कोई समस्या न हो। इसे हर उम्र के लोग कर सकते हैं।

मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
अब दोनों पैर क्रॉस करके सीधे खड़े हों।
फिर जमीन पर पालथी मारकर सीधा बैठ जाएं।
अब उठते वक्त हाथों का सहारा लिए बिना सीधा खड़े हो जाएं।


विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed