फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   save aids self knoledge and laws

एड्स से बचाते हैं नियम, संयम और जागरूकता

Sun, 02 Dec 2018 01:46 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sun, 02 Dec 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
save aids self knoledge and laws
helth news jhansi - फोटो : demo
अंतर्राष्ट्रीय एड्स दिवस पर शनिवार को महानगर में विभिन्न संस्थाओं ने जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें बताया गया कि इस बीमारी से नियम, संयम और जागरूकता से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय एवं पंचम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि डा. मुन्ना तिवारी ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति की चकाचौंध के कारण आज का युवा भ्रम का शिकार हो गया है, जिसके कारण वह अनैतिक कार्यों में लिप्त हो रहा है। परिणामस्वरूप एड्स रोगियों की संख्या भारत में लगातार बढ़ रही है। यद्यपि एड्स एक भयावह एवं लाइलाज बीमारी है, किंतु भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों को अपना कर एड्स से बचा सकता है। अध्यक्षता भास्कर जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थान के पूर्व विभागध्यक्ष डा. सीपी पैन्यूली ने की। निधि पटेल, अभिषेक अहिरवार, मेघा अहिरवार, शिखा सक्सेना व राघवेंद्र ने ने एड्स के कारणों एवं निवारणों पर रोचक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस मौके पर पेंटिंग प्रतियोगिता में नंदिनी कुशवाहा ने पला, प्रीतम कुमार ने दूसरा और अजय कुमार सिंह ने तीसरा और पोस्टर प्रतियोगिता में काजल ओझा ने पहला, मनीषा रैकवार ने दूसरा, मोहम्मद समीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संचालन डा. मोहम्मद नईम ने किया।   वहीं, बंदेलखंड के भास्कर जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थान में आयोजित संगोष्ठी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज के टीबी एंड चेस्ट डिजीज विभाग के अध्यक्ष डा. मधुरमय ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से एड्स के कारणों, लक्षण और उनके उपचार के तौर तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर प्रोफेसर देवेश निगम, डा. कौशल त्रिपाठी, शिक्षक उमेश शुक्ल,  श्वेता विल्सन ने विचार व्यक्त किए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में श्यामजी तिवारी ने पहला, रोहित कुमार ने दूसरा, मोहम्मद महताब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज गेट नंबर एक से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय गेट तक जन जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर डा. सुशील प्रकाश, डा. साधना कौशिक, डा. रमेश चंद्रा, डा. राजकुमार अग्रवाल, डा. ज्ञानेंद्र कुमार डा. पारस गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाइट चौराहे पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विधायक रवि शर्मा और मुख्य चिकित्साधिकारी सुशील प्रकाश ने विचार व्यक्त किए। विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। बाल संरक्षण अधिकारी अभिषेक मिश्रा, मीरा शर्मा, श्याम मोहन तिवारी, बृजेंद्र सिंह बुंदेला, मोहित शर्मा मौजूद रहे। आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम व द्वितीय इकाई की छात्रा अंजलि, प्रवेश, गरिमा तिवारी, शिवानी, पूर्णिमा ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता प्राचार्या डा. अंजू दत्ता ने की। इधर, हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज में क्रिकेट और कबड्डी प्रतियोेगिता का आयोजन हुआ। चिकित्सा अधिकारी डा. ललित मोहन और प्रधानाचार्य उस्मान खान ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कमला मॉर्डन नर्सिंग इंस्टीट्यूट के छात्र- छात्राओं ने भाषण, नुक्कड़ नाट्य व एड्स की जानकारी व बचाव के उपाय बताए। कैप्टन अरविंद विश्वनाथन, डा. विनोद मिसुरिया मौजूद रहे। जिला एड्स समन्वय समिति, सुमित्रा सामाजिक कल्याण संस्थान विहान परियोजना तथा हितैषी समाज सेवा संस्थान के सहयोग से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इसीतरह श्री कृष्ण सेवा संस्थान, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय व सोशल सायकोलोजिस्ट ऑफ ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed