फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Sanitary napkin importance, fatal diseases caused by not using sanitary napkin

सैनिटरी नैपकिन न इस्तेमाल करने से होती हैं ये घातक बीमारियां

Wed, 18 Dec 2019 05:26 PM IST
Advertorial Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 18 Dec 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
Sanitary napkin importance, fatal diseases caused by not using sanitary napkin
- फोटो : अमर उजाला

वर्तमान समय में एक तरफ हम महिलाओं व पुरुषों की बराबरी की बात करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य जैसे मुद्दे पर उन्हें बराबर का दर्जा नहीं दे पाते । मौजूदा दौर में देश व स्वयं की तरक्की के लिए आवश्यक है कि महिला व पुरुष एक साथ कदम से कदम मिलाकर चलें । लेकिन महिलाएं कई रूढ़िवादिताओं के कारण पीछे रह जाती हैं । इन्हीं में से एक है स्वास्थ्य की दिक्कतें । पीरियड्स, हर माह महिलाओं को होने वाली एक प्राकृतिक क्रिया है । लेकिन सही ध्यान न देने के कारण उन्हें कई गंभीर बीमारियों से जूझना पड़ता है । इन बीमारियों में कैंसर भी शामिल है । हाल ही में किए गए एक अध्य्यन के अनुसार देश की लगभग 62% महिलाएं पीरियड्स के समय सैनिटरी नैपकिन या किसी अन्य उत्पाद की जगह कपड़े का प्रयोग करती हैं ।

विज्ञापन

Sanitary napkin importance, fatal diseases caused by not using sanitary napkin

पीरियड्स के समय स्वच्छता का काफी ध्यान रखना होता है । लेकिन एक सर्वे के अनुसार देश की 62% महिलाएं पीरियड्स के समय एक ही कपड़े का बार बार इस्तेमाल करती हैं । पीरियड्स के दौरान स्वच्छता का ध्यान न रखने के कारण अनेक घातक बीमारियां होती हैं-

वैजाइनल इंफेक्शन- कैडिडिआसिस गुप्तांगो में होने वाला एक इंफेक्शन है । अपने प्राइवेट पार्टस को साफ न रखने पर इसके होने की संभावन बढ़ जाती है । जब वैजाइना में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा कम होती है और कैंडिडा नामक यीस्ट की मात्रा बढ़ जाती है तब ये इंफेक्शन होता है ।

सर्वाइकल कैंसर- पीरियड्स के दौरान लम्बे समय तक रक्तस्राव होने व सही से देखभाल न करने से इसके होने का खतरा बढ़ जाता है ।

सर्विक्स इंफेक्शन- यह गर्भाशय के मुख पर होने वाला इंफेक्शन है । इससे प्रभावित होने पर बांझपन से लेकर कैंसर तक हो सकता है ।

फैलोपियन ट्यूब और ओवरी का इंफेक्शन- इसके होने के कई कारण हैं जिनमें मासिक धर्म के समय स्वच्छता न बरतना एक प्रमुख कारण है । यह महिलाओं में बांझपन होने का प्रमुख कारण है । फैलोपियन ट्यूब में अंडे व स्पर्म फर्टिलाइज होते हैं । परंतु इसमें इंफेक्शन होने से यह क्रिया संभव नहीं हो पाती और अंत में उन्हें बांझपन का सामना करना पड़ता है ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीरियड्स में सैनिटरी पैड्स का इस्तेमाल न करने और दूषित कपड़े का बार बार प्रयोग करने से ऐसी बहुत सारी घातक व जानलेवा बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है । इसलिए हमेशा पीरियड्स के समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए । महिलाओं का बीमार होना पूर परिवार को प्रभावित करता है । इसलिए पुरूषों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वो पीरियड्स के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान दें ।

Advertorial

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed