बॉलीवुड अभिनेता रहे सुशांत सिंह राजपूत की बीमारी और दवाओं को लेकर कई दिनों से चर्चाएं चल रही हैं। रिया चक्रवर्ती ने इससे संबंधित कई दावे किए हैं। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने कहा है कि सुशांत मोडाफिनिल नाम की दवा लेते थे। रिया के मुताबिक, 'यूरोप ट्रिप के दौरान फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले सुशांत ने बिना डॉक्टर की सलाह के यह दवा ली थी। उनके पास हमेशा यह दवा रहती थी।' ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ये दवा है क्या और इसे किस बीमारी में खाया जाता है? क्या इसके दुष्प्रभाव यानी साइड-इफेक्ट्स भी होते हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ...
{"_id":"5f47dda3bb1283521d649fe9","slug":"rhea-chakraborty-claims-that-sushant-singh-rajput-used-to-take-modafinil-medicine-uses-and-side-effects","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत केस में ड्रग्स एंगल: व्यक्ति पर क्या असर करती है मोडाफिनिल दवा, जानें इसके बारे में सबकुछ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सुशांत केस में ड्रग्स एंगल: व्यक्ति पर क्या असर करती है मोडाफिनिल दवा, जानें इसके बारे में सबकुछ
Thu, 27 Aug 2020 10:14 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Sushant singh rajput Modafinil medicine
- फोटो : Facebook/Sushant singh rajput/Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
स्मार्ट ड्रग के तौर पर है मोडाफिनिल की पहचान
- मोडाफिनिल दवा युवाओं के बीच खासी मशहूर है। वो इसे स्मार्ट ड्रग के तौर पर पहचानते हैं। नींद की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को डॉक्टर इस दवा के सेवन की सलाह देते हैं, ताकि उनमें सुधार आ जाए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मोडाफिनिल दवा के दुष्प्रभाव यानी साइड-इफेक्ट्स
इस दवा के सेवन निम्नलिखित प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं, लेकिन हमेशा नहीं होते हैं-
- मनोदशा में परिवर्तन
- सिरदर्द, पेट में दर्द, पीठ दर्द
- कब्ज, दस्त, चक्कर आना
- सीने में दर्द, हृदय गति में वृद्धि
- भूख कम लगना, घबराहट
- गले में खराश, उल्टी, ठंड लगना
- चिंता, अवसाद, अनिद्रा
- उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर)
- अत्यधिक प्यास लगना, मुंह सूखना
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मोडाफिनिल दवा हड्डियों को बनाती है कमजोर
- करीब दो साल पहले यानी साल 2018 में सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीडीआरआई) के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक शोध में यह दावा किया गया था कि मोडाफिनिल दवा हड्डियों को कमजोर बना रही है। शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया था कि मोडाफिनिल दवा हड्डियों की निर्माण-कोशिकाओं से निकलने वाले एक दाहक प्रोटीन की मात्रा बढ़ाकर हड्डियों को गला देती है। इस शोध को उस समय एक साइंस जर्नल में प्रकाशित भी किया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मोडाफिनिल के सेवन से संबंधित सावधानियां
- 18 साल से कम उम्र के बच्चों को यह दवा न दें
- इस दवा के सेवन के दौरान शराब न पिएं
- कैफीन का सेवन सीमित मात्रा में करें
- दवा का सेवन अचानक से बंद न करें, क्योंकि इससे परेशानी हो सकती है
- अगर आपको दवा या इसके किसी भी अन्य अवयव से एलर्जी है तो दवा का सेवन बिल्कुल न करें
- इस दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें