फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   Revealing The Amazing Weight Loss Journey Of Arjun Kapoor

.... और इस तरह से अर्जुन कपूर ने घटाया वजन

Mon, 29 Jun 2015 04:27 PM IST
Updated Mon, 29 Jun 2015 04:27 PM IST
विज्ञापन
Revealing The Amazing Weight Loss Journey Of Arjun Kapoor

अपनी फिल्म इश्कजादे के बाद अर्जुन कपूर कई लड़कियों के दिल में समां गए। सिर्फ अपने अभिनय के दम पर नहीं बल्कि अपने तेवर से भी। अर्जुन कपूर एक के एक कई फिल्में करते रहे और लड़कियों के दिलों में अपनी चाहत जगाते रहे।

विज्ञापन


लेकिन क्या आप जानते हैं सिक्स पैक बॉडी से लड़कियों को अपना दीवाना बनाने वाले अर्जुन कपूर दरअसल, 140 किलो के थे। शायद आपको ये बात हजम करने में वक्त लगे लेकिन सच्चाई यही है। बॉलीवुड शादी के मुताबिक, अर्जुन कपूर ने रोजाना डायट और एक्सरसाइज को कंट्रोल करके खुद को पूरी तरह से बदल दिया।
विज्ञापन


जानिए, अर्जुन कपूर ने अपना वजन कम करने के लिए क्या-क्या फंडे अपनाएं।

मोटापे ने कैसे किया परेशान

Revealing The Amazing Weight Loss Journey Of Arjun Kapoor

बॉलीवुड में आने से पहले अर्जुन कपूर ने अपना वजन कम करने के लिए खूब मेहनत की। आपको शायद ये सुनकर हंसी आएं अपने मोटोपे के कारण अर्जुन कपूर एयरलाइन्स की सीट पर फिट नहीं बैठ पाते थे। वे अपने वजन के कारण 10 सेकेंड से ज्यादा दौड़ नहीं पाते थे।

साथ बहुत जल्दी सुस्त होना चिड़चिड़ापन जैसी चीजें भी अर्जुन कपूर के साथ थी। यहां तक की अर्जुन को 22 साल की उम्र में अस्‍थमा हो गया था।

अभिनेता बनने से पहले अर्जुन कपूर ने ‌फिल्ममेकर निखिल आडवानी को फिल्म कल हो ना हो और सलाम ए इश्क के लिए असिस्ट किया था।

असिस्ट करने के दौरान अर्जुन कपूर को महसूस हुआ कि वे कैमरे के पीछे काम करते हुए खुद को संतुष्ट नहीं पा रहे। उनके दिमाग में एक्टर बनने की धुन सवार हुई। लेकिन एक्टर बनने के बीच में रोड़ा था 50 किलो अतिरिक्त वजन। तब अर्जुन ने खुद पर काम करने की सोची।

किससे प्रेरित हुए अर्जुन कपूर

Revealing The Amazing Weight Loss Journey Of Arjun Kapoor

बॉलीवुड निर्देशक बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने जब अपनी डेब्यू फिल्म में सिक्स पैक दिखाएं और सबको अपना दीवाना बना लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं अर्जुन कपूर किस्से से प्रेरित हुए?

कोई और नहीं वे थे दंबंग एक्टर सलमान खान। अर्जुन मानते हैं कि सलमान ने उनके एक्टिंग के टैलेंट को खूब सपोर्ट किया। जब अर्जुन कपूर ने अभिनय करने की सोची तो उन्होंने दोबारा पलटकर नहीं देखा और खुद पर मेहनत की।

विज्ञापन

कैसे करते थे वर्कआउट

Revealing The Amazing Weight Loss Journey Of Arjun Kapoor

अर्जुन ये बात बहुत अच्छे से जानते थे कि एक ही रात में अपनी बॉडी को शेप में नहीं ला सकते थे। तो उन्होंने स्‍ट्रिक्स एक्सरसाइज फॉलो की। रोजाना एक्सरसाइज और खुद पर नियंत्रण रखकर अर्जुन ने चार साल में 50 किलो वजन कम किया।

वर्कआउट में शामिल थीं ये चीजें
वेट ट्रेनिंग और कार्डियो एक्सरसाइज
सर्किट ट्रेनिंग
क्रॉस फिट ट्रेनिंग
बेंच प्रेस
स्‍क्वैट्स
डेडलिफ्ट्स
पुलअप्स

क्या था डायट प्लान

Revealing The Amazing Weight Loss Journey Of Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर बहुत फूडी थे। यहां तक की वे एक बार में 6 मैकडोनाल्ड्स के बर्गर खा जाते थे। एक्सरसाइज के साथ ही अर्जुन ने महसूस किया कि वे बिना स्ट्रीक्ट डायट प्लान के वजन कम नहीं कर सकते तो उन्होंने जंकफूड खाना बंद कर दिया।

ब्रेकफास्ट में अर्जुन टोस्ट, 4 से 6 अंडे खाते थे। लंच में वे बाजरा या आटा रोटी, दाल, सब्जी और चिकन खाते थे। डिनर में फिश या चिकन और चावल खाते थे। साथ ही वर्कआउट के बाद रोजाना प्रोटीन शेक पीते थे।

सफेद चावल के बजाय अर्जुन साउथ अमेरिकन ग्रेन का क्वीनोआ खाते थे जो कि प्रोटीनयुक्त था। कार्ब्स और मीठे से अर्जुन खुद को दूर रखते थे। शुगर के बजाय अर्जुन स्ट्राबेरी या अनानास जैसी चीजें खाते थे। मीठे से दूर रहने के लिए अर्जुन ब्लैक कॉफी पीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed