{"_id":"5c1239fc42c7925d326ea576","slug":"pushpanjali-mudra-helps-in-good-sleep","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिद्रा दूर करने के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक है पुष्पांजलि मुद्रा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अनिद्रा दूर करने के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक है पुष्पांजलि मुद्रा
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 14 Dec 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
pushpanjali mudra
- फोटो : facebook
मस्तिष्क से पूरी क्षमता के अनुसार काम लेने के लिए उसे विश्राम देना आवश्यक है। लेकिन तनाव, कमजोर संकल्प-शक्ति और मानसिक दुर्बलता आदि के कारण अनिद्रा के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पुष्पांजलि मुद्रा अनिद्रा दूर करती है। इसके अभ्यास से मन शांत होता है, चिंता दूर होती है और समर्पण की भावना पैदा होती है। यदि रात को सोने से पहले इस मुद्रा का अभ्यास करने की आदत डाली जाए, तो नींद गहरी और स्वप्नमुक्त हो जाती है। इसके अलावा यह इंसान का आत्मविश्वास बढ़ाती है।
ऐसे करें पुष्पांजलि मुद्रा
दोनों हथेलियों को खोलकर इस प्रकार मिलाएं कि पुष्प अर्पित करने जैसी मुद्रा बन जाए। दोनों हथेलियां पास-पास रहें, ताकि दोनों हाथों की कनिष्ठा उंगलियां परस्पर सटी रहें। शेष उंगलियों के बीच भी कोई अंतराल न हो। हथेलियों की दिशा ऊपर की ओर हो। 15 से 45 मिनट तक करें।