फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   pre work out food

वर्कआउट के पहले ये डाइट होगी फायदेमंद

Tue, 01 Jan 2013 11:06 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 01 Jan 2013 11:06 AM IST
विज्ञापन
pre work out food

वर्कआउट शुरू करते समय हमारे शरीर को पहले से अधिक प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में वर्कआउट के पहले अगर आप अच्छी डाइट लें तो न सिर्फ एक्सरसाइज करने में शरीर को ऊर्जा मिलेगी बल्कि आप पूरे दिन तरोताजा भी महसूस करेंगे। ऐसे में वर्कआउट के पहले डाइट में केले का सेवन करें तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कार्बोहाइड्रेट जो आसानी से पच जाता है।

विज्ञापन


केला खाएं, कार्बोहाइड्रेट्स बढ़ाएं
केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में मिला है जो नर्वस सिस्टम को सुचारू करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। अगर आपको केला पसंद नहीं है तो आप सिकी जगह कोई भी ऐसा फल खा सकते हैं जिसमें नैचुरल शुगर हो जिससे आपको वर्कआउट के लिए अधिक ऊर्जा मिले।
विज्ञापन


दही से स्टैमिना बढ़ाएं

दूध के उत्पादों की जब बात आती है तो दही के फायदे में एक सबसे बड़ी बात यह है कि यह सबसे लाइट है और पाचन के लिए भी आसान है। ऐसे में वर्कआउट के पहले इसे खाने से जहां आपको ऊर्जा मिलेगी वहीं यह आपका स्टैमिना भी बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दही में मैग्निशियम की मात्रा सबसे अधिक होती है जिससे शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है। इस ऊर्जा से प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट को तोड़ने में आसानी होती है। आप चाहें तो दही को छाछ, लस्सी या शेक में दूध की जगह दही का प्रयोग कर सकते हैं। वर्कआउट के दौरान तुरंत थकान न हो इसके लिए जरूरी है कि आप खाली पेट वर्कआउट के बजाय दही जैसे हल्के व्यंजन के विकल्प को अपनाएं और अपना स्टैमिना बढ़ाएं।

विटाबिन बी के लिए परफेक्ट हैं ओट्स
वैसे तो नाश्ते में ओट्स के फायदे सभी जानते हैं लेकिन वर्कआउट के पहले ओट्स का महत्व कुछ और ही है। सबसे पहली बात तो यह है कि ओट्स आसानी से पच जाते हैं तो इन्हें खाने के बाद आपको तरोताजगी लगेगी।

ओट्स में पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट रक्त में प्रवाहित होकर आपके शरीर को ऊर्जा देगा जिससे वर्कआउट के दौरान आपको थकान नहीं होगी। इतना ही नहीं, ओट्स में विटामिन बी भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर के तनाव को कम करने में मदद करता है और कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा में तब्दील में भी इसका बहुत महत्व है। अगर आप सुबह में वर्कआउट करते हैं तो यकीन मानिए, इससे बेहतर नाश्ता भला क्या होगा।

हेल्दी फैट के लिए बादाम खाएं
अगर आपको लगता है कि बादाम खाने से मोटापा बढ़ जाता है तो जनाब, आपकी सोच बिल्कुल गलत है। बादाम में मोनोसैच्युरेटेड फैट्स हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। दरअसल, मक्खन और चीज में पाए जाने वाले फैट्स सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हैं। लेकिन बादाम के साथ ऐसा को रिस्क नहीं है।

बादां में ओमेगा 3 फैट्स भी होते हैं जो आपके मस्तिष्क को ऊर्जा प्रदान करते हैं। साथ ही ओमेगा 3 शरीर के अतिरिक्त फैट को बर्न करने में भी काफी मददगार होता है। तो दिमाग को इंस्टेंट एनर्जी देने और वर्कआउट का स्ट्रेस कम करने के लिए रोज वर्कआउट से पहले बादाम का सेवन जरूर करें।

अंकुरित मसूर के फायदे अनेक

वैसे तो अंकुरित अनाज सेहत के लिए फायदेमंद माना ही जाता है लेकिन अंकुरित मसूर की दाल का वर्कआउट से पहले सेवन आपके वर्कआउट की पूरी भरपाई करता है। इसमें विटामिन बी, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, जिंक, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। ऐसे में इसे वर्कआउट के पहले एक भरी-पूरी डाइट कहना गलत नहीं होगा।

इतनी ही नहीं, इसकी दूसरी एक और खूबी यह भी है कि इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। वर्कआउट से पहले एक बाउल अंकुरित मसूर पर नमक डालकर खाने से वर्कआउट के लिए आपके शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलेगी। हालांकि यह भी ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा अंकुरित मसूर खाना आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकता है।

तुरंत एनर्जी के लिए चॉकलेट खाएं
जब कभी हमें तुरंत एनर्जी की जरूरत महसूस होती है तो चॉकलेट सबसे आसान और बढ़िया विकल्प होता है। चॉकलेट में कई ऐसे तत्व हैं जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं जिससे कम समय में थकान दूर होती है। ऐसे में चॉकलेट का वर्कआउट से पहले सेवन, एक अच्छा विकल्प है।

याद रहे कि चॉकलेट का यह गुण तभी तक गुण है जब तक आप संतुलित मात्रा में इसका सेवन करते हैं, अगर चॉकलेट अधिक खाते हैं तो आप अपने शरीर को अवांछित फैट्स, शक्कर और ढेर सारी कैलोरी दे रहे हैं। बेहतर होगा कि वर्कआउट से पहले डार्क चॉकलेट खाएं, क्योंकि डार्क चॉकलेट में कैलोरी कम होती है।


इसके अलावा यह ध्यान देना भी जरूरी है कि आप वर्कआउट से कम से कम आधे घंटे से 45 मिनट पहले तक नाश्ता करें। अगर आप नियमित रूप से स्विमिंग करते हैं तो नाश्ते और वर्कआउट के बीच में कम से कम एक घंटे का अंतर रखें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed