फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Parkinsons disease may affect over 2.5 crore people by 2050 know parkinson symptoms causes and treatment

चिंताजनक: 2050 तक 2.50 करोड़ लोग हो सकते हैं इस लाइलाज बीमारी का शिकार, इसमें कांपते रहते हैं हाथ-पैर

Fri, 07 Mar 2025 07:50 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Mar 2025 07:50 PM IST
सार

शोधकर्ताओं ने बताया कि जिस गति से पार्किंसन बीमारी बढ़ती जा रही है, ऐसे में डर है कि अगले 25 वर्षों में यानी कि साल 2050 तक दुनियाभर में ढाई करोड़ से अधिक लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Parkinsons disease may affect over 2.5 crore people by 2050 know parkinson symptoms causes and treatment
पार्किंसन रोग का बढ़ता जा रहा है खतरा - फोटो : Amarujala.com

विस्तार

पिछले एक-दो दशकों में दुनियाभर में कई प्रकार की बीमारियों के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। हृदय रोग, डायबिटीज, कैंसर जैसी बीमारियों की चर्चा तो हम सभी अक्सर करते रहते हैं पर क्या आप पार्किंसंस रोग के बारे में जानते हैं? पिछले 10-15 साल के आंकड़े उठाकर देखें तो पता चलता है कि ये बीमारी वैश्विक स्तर पर बड़ी संख्या में लोगों को अपना शिकार बनाती जा रही है।

विज्ञापन


तंत्रिका तंत्र में समस्या वाली ये बीमारी आपके क्वालिटी ऑफ लाइफ को गंभीर रूप से प्रभावित करने वाली हो सकती है। पार्किंसंस रोग में शरीर के अंगों विशेषकर हाथ-पैर में कंपन होते रहना बहुत आम है, ये दिक्कत लगातार बनी रहती है जिसके कारण रोजमर्रा के सामान्य काम काज में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन


हाल ही में वैज्ञानिकों की टीम ने एक अध्ययन में इस रोग के बढ़ते जोखिमों को लेकर सभी लोगों को अलर्ट किया है। शोधकर्ताओं ने बताया कि जिस गति से ये बीमारी बढ़ती जा रही है, ऐसे में आशंका है कि अगले 25 वर्षों में यानी कि साल 2050 तक दुनियाभर में ढाई करोड़ से अधिक लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़ी बात है कि इस रोग के लिए अब भी कोई इलाज उपलब्ध नहीं है।

Parkinsons disease may affect over 2.5 crore people by 2050 know parkinson symptoms causes and treatment
पार्किंसन रोगियों के लगातारा कांपते रहते हैं हाथ - फोटो : Adobe Stock

बढ़ रहे हैं पार्किंसन रोगी

चीन स्थित कैपिटल मेडिकल यूनिवर्सिटी सहित कुछ अन्य शोधकर्ताओं ने हाल ही में चिंता जताई है कि साल 2021 की तुलना में 2050 में पार्किंसन रोगियों की संख्या में 112 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके कारण साल 2050 तक ढाई करोड़ से अधिक लोगों के इस रोग की चपेट में आने का डर है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है इस रोग का खतरा भी बढ़ता जाता है। 

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन की रिपोर्ट बताती है कि अकेले दक्षिण एशिया में दो दशकों में अनुमानित रोगियों की संख्या 68 लाख हो सकती है। पार्किंसंस रोग भारत में भी बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित करती है। आंकड़ों के मुताबिक भारत में प्रति एक लाख लोगों में इसके 15 से 43 मरीज हो सकते हैं।  

Parkinsons disease may affect over 2.5 crore people by 2050 know parkinson symptoms causes and treatment
पार्किंसन रोग का खतरा - फोटो : Adobe Stock

किन्हें इसका खतरा अधिक होता है?

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि पुरुषों में इस बीमारी का जोखिम महिलाओं की तुलना में अधिक देखा जाता रहा है। पुरुषों और महिलाओं में पार्किंसन अनुपात 2021 में 1.46 था, जो 2050 तक 1.64 हो सकता है। आमतौर पर, यह 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र में शुरू होता है। कुछ मामलों में देखा गया है कि पार्किंसंस रोग कम उम्र के वयस्कों में भी हो रहा है, लेकिन ऐसे मामले अब भी दुर्लभ हैं। 

जिन लोगों के परिवार में पहले से किसी को ये बीमारी रही हो उनमें आनुवांशिक तौर पर भी इसका जोखिम अधिक हो सकता है। इसके अलावा अगर आप ऐसे काम करते हैं जिनमें विषाक्त पदार्थों, कीटनाशकों और रसायनों के लगातार संपर्क में रहना होता है तो इसके कारण भी पार्किंसंस रोग का जोखिम बढ़ सकता है।

Parkinsons disease may affect over 2.5 crore people by 2050 know parkinson symptoms causes and treatment
मस्तिष्क में होने वाली समस्याएं - फोटो : Freepik.com

इस बीमारी के बारे में जानिए

पार्किंसन बीमारी तंत्रिका तंत्र यानी नर्वस सिस्टम से जुड़ी बीमारी है। यह मस्तिष्क के उस हिस्से को प्रभावित करती है जहां से पूरे शरीर की गतिविधि नियंत्रित होती है। इस वजह से शरीर के अंगों में कंपकंपी और मांसपेशियों में जकड़न और रफ्तार धीमी हो जाती है। इसके साथ ही मरीज को सोचने, संतुलन बनाए रखने यानी चलने, खड़े होने, बात करने और बैठने में भी परेशानी होती है। हाथ व पैर के लगातार हिलते रहने के लिए खाना खाना भी कठिन हो सकता है। 

शोधकर्ताओं ने ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज स्टडी 2021 के डाटा का विश्लेषण किया। उन्होंने 2022 से 2050 के बीच 195 देशों और क्षेत्रों में इस बीमारी के बढ़ने के कारणों की जांच की। उन्होंने पाया कि बुजुर्ग आबादी का बढ़ना 90 फीसदी पार्किंसन के नए मामलों की मुख्य वजह हो सकता है। 

हाथों के कांपते रहना सबसे आम समस्या

पार्किंसंस रोग के लक्षण हर किसी में अलग-अलग हो सकते हैं। शुरुआती लक्षण हल्के हो सकते हैं, और हो सकता है कि आपको उन पर ध्यान भी न जाए। 

इसमें कंपन होते रहना बहुत आम है और ये आमतौर पर हाथों या उंगलियों में शुरू होता है। कभी-कभी ये पैर या जबड़े में भी हो सकता है। इतना ही नहीं जब आप आराम कर रहे हों तब भी आपका हाथ हिलता रह सकता है। इसके अलावा कुछ लोगों को बोलने में भी दिक्कत होने लगती है। 
 

Parkinsons disease may affect over 2.5 crore people by 2050 know parkinson symptoms causes and treatment
पार्किंसंस से बचाव कैसे करें? - फोटो : Adobe stock

अब भी नहीं है इसका कोई इलाज

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पार्किंसंस रोग को ठीक नहीं किया जा सकता है, इसका कोई विशिष्ट उपचार भी नहीं है। कुछ दवाएं लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद कर सकती हैं। कुछ लोगों को सर्जरी करवानी पड़ सकती है।

जीवनशैली में कुछ बदलाव आपके पार्किंसंस रोग के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने और खूब सारे तरल पदार्थ पीने से कब्ज को रोकने में मदद मिल सकती है, जोकि इस रोग में होने वाली एक आम समस्या है। इसके अलावा व्यायाम करने से आपकी मांसपेशियों की ताकत, चलने की क्षमता, लचीलापन और संतुलन बेहतर हो सकता है। 



---------
स्रोत और संदर्भ
Projections for prevalence of Parkinson’s disease and its driving factors in 195 countries and territories to 2050: modelling study of Global Burden of Disease Study 2021


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed